[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Joe Biden : ‘हंटर’ को डोनाल्ड ट्रंप का खौफ! जाते-जाते बेटे के मोह में पड़ गए जो बाइडेन

Joe Biden : ‘हंटर’ को डोनाल्ड ट्रंप का खौफ! जाते-जाते बेटे के मोह में पड़ गए जो बाइडेन

0
Joe Biden : ‘हंटर’ को डोनाल्ड ट्रंप का खौफ! जाते-जाते बेटे के मोह में पड़ गए जो बाइडेन
Joe Biden / Hunter Biden

Joe Biden : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जाते-जाते एक ऐसा फैसला लिया है जो सवालों के घेरे में उन्हें खड़ा कर रहा है. दरअसल, बाइडेन ने अवैध तरीके से बंदूक रखने और टैक्स चोरी के मामले में अपने बेटे को माफी दे दी है. सवाल माफी का नहीं है, बल्कि सवाल उनके वादे का है. वह पहले ये कह चुके थे कि अपने परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल वे नहीं करेंगे.

राष्ट्रपति बाइडेन ने क्या दी सफाई ?

इस संबंध में राष्ट्रपति बाइडेन ने एक बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि मैंने बेटे हंटर को माफी दे दी है. मैंने राष्ट्रपति का कार्यभार संभालते वक्त कहा था कि न्याय विभाग के फैसलों में दखल नहीं दूंगा. मैंने अपना ये वादा काफी हद तक निभाया भी है, लेकिन मैंने देखा कि मेरे बेटे को टरगेट किया जा रहा है. गलत तरीके से उस पर मुकदमा चलाया गया. मेरे बेटे पर लगाए गए सारे आरोप राजनीति से प्रेरित थे.

Read Also : काश पटेल ने डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में बेचा टीशर्ट इनाम में मिला FBI डायरेक्टर का पद

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तोड़ा अपना वादा?

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पहले कहा था कि वह अपने बेटे को माफ नहीं करेंगे. डेलावेयर और कैलिफोर्निया में दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद उसकी सजा कम नहीं करेंगे. उनके द्वारा यह कदम हंटर बिडेन को सजा मिलने के कुछ सप्ताह पहले उठाया गया है. नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने से दो महीने से भी कम समय के पहले यह फैसला लिया गया है.

Previous article Champa Shashti 2024:  चंपा षष्ठी का है बड़ा महत्व, यहां से नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त
Next article Jharkhand Crime News: लातेहार में बदमाशों का तांडव, कोयला लदे दो हाइवा को किया आग के हवाले
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel