[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World मूंगफली की खेती करने वाले अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन

मूंगफली की खेती करने वाले अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन

0
मूंगफली की खेती करने वाले अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन
जिमी कार्टर

Jimmy Carter : अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन हो गया. नोबेल शांति पुरस्कार के सम्मानित कार्टर 100 वर्ष के थे. कार्टर सबसे लंबे समय तक जीवित रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हैं जिनके निधन की खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी. मूंगफली की खेती करने वाले कार्टर ने ‘वाटरगेट’ घोटाले और वियतनाम युद्ध के बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज की थी. 1977 से 1981 तक वे राष्ट्रपति रहे. ‘कार्टर सेंटर’ ने जानकारी दी कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का रविवार को निधन हो गया. वह एक साल से अधिक समय से जॉर्जिया के छोटे से शहर प्लेन्स में अपने आवास में डॉक्टरों की देखरेख में थे.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने घोषणा की है कि वह पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के लिए वाशिंगटन में एक राजकीय अंतिम संस्कार का आदेश देंगे. हालांकि व्हाइट हाउस द्वारा अभी तक किसी खास प्लान की घोषणा अंतिम संस्कार को लेकर नहीं की गई है.

इसके अलावा, राष्ट्रपति के अंतिम संस्कार के दिन अमेरिका में शेयर बाजार भी पारंपरिक रूप से बंद रहते हैं. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है.

कार्टर सेंटर के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति के बेटे चिप कार्टर ने कहा, “मेरे पिता न केवल मेरे लिए बल्कि शांति, मानवाधिकारों और निःस्वार्थ प्रेम में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए एक हीरो की तरह थे. जिस तरह से उन्होंने लोगों को एक साथ लाया, उसकी वजह से पूरी दुनिया हमारा परिवार है.” कार्टर के निधन से कुछ सप्ताह पहले , उनके पोते जेसन ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति अबतक के जीवन का सबसे अच्छा ले रहे हैं. हर दिन वे जागते नहीं…जेसन ने कहा कि उनके दादा हाल ही में बात करने में सक्षम थे. अटलांटा ब्रेव्स गेम देख रहे थे.

48 साल के जेसन ने बताया, ”मैंने उनसे कहा, ‘पापा, आप जानते हैं, जब लोग मुझसे पूछते हैं कि आप कैसे हैं, तो मैं कहता हूं…ईमानदारी से मुझे नहीं पता…इतना सुनने के बाद जिमी कार्टर मुस्कुराए…उन्होंने कहा, ‘मुझे खुद नहीं पता.’ जेसन ने कहा कि ये बातचीत बहुत ही प्यारी थी.

Previous article बिहार के 458 एपीएचसी में मेडिकल ऑफिसर नहीं, एक एएनएम के भरोसे 487 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Next article Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel