[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Israel Terrorist Attack : आतंकी हमले से हिला इजराइल, धमाके में बसों के उड़े परखच्चे

Israel Terrorist Attack : आतंकी हमले से हिला इजराइल, धमाके में बसों के उड़े परखच्चे

0
Israel Terrorist Attack : आतंकी हमले से हिला इजराइल, धमाके में बसों के उड़े परखच्चे
इजराइल में विस्फोट के बाद बस की तस्वीर

Israel Terrorist Attack : मध्य इजराइल में कई जगह पर बसों में धमाके हुए. इस संबंध में jpost.com ने खबर दी है. जानकारी के अनुसार, यह आतंकी हमला हो सकता है. इजराइल पुलिस ने कहा कि बैट याम के इलाके में कम से कम तीन बम विस्फोटों में बसों के परखच्चे उड़ गए. शुरूआती जांच से यह बात सामने आई है कि हमले का प्लान ईरान में तैयार किया गया था. हमले को पश्चिमी तट में हमास आतंकवादियों द्वारा अंजाम दिया गया. शिन बेट (इजराइल सुरक्षा एजेंसी) के अनुसार, हथियारों की आपूर्ति, आतंकवादियों को हमले करने के लिए ट्रेनिंग देने और विस्फोटक को इकट्ठा करने में ईरान ने मदद की. ईरान ने आतंकियों की पैसे से भी मदद की.

बमों को सुबह 9 या 10 बजे के आसपास विस्फोट करने के लिए सेट किया गया था, लेकिन उन्हें गलत तरीके से सेट किया गया. विस्फोटक को तैयार करने में कई तरह की चीजें यूज की गई. बैट याम के मेयर ज़्विका ब्रूट ने मारिव को बताया कि उनका इरादा शहर में सुरक्षा बढ़ाने का है, खासकर स्कूलों और अन्य शैक्षणिक प्रतिष्ठानों के आसपास. पुलिस ने कहा कि इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ है. संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : Gaza Strip : हमास ने बच्चों के हाथों में थमा दी बंदूक, तस्वीर आई सामने

ट्रेनों को फिलहाल रोकने का फैसला

ट्रांसपोर्ट मंत्री मिरी रेगेव ने सभी बसों, ट्रेनों और लाइट ट्रेनों को फिलहाल नहीं चलाने की बात कही है. ताकि धमाके की जांच की जा सके. रेगेव ने मोरक्को की अपनी यात्रा भी बीच में ही छोड़ दी और वे तुरंत इजरायल लौट जाएंगी. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने गुरुवार देर रात एक बयान जारी कर पुष्टि की कि प्रधानमंत्री को स्थिति के संबंध में अपडेट दिया जा रहा है. पीएमओ ने कहा कि नेतन्याहू ने इजरायल पुलिस और शिन बेट को आतंकवादी हमलों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा है.

क्या एक ही संदिग्ध ने बसों में विस्फोटक रखे ?

पुलिस प्रवक्ता हैम सरग्रॉफ ने इजराइली टीवी को बताया, ‘‘हमें यह पता लगाना है कि क्या एक ही संदिग्ध ने बसों में विस्फोटक रखे थे या इसमें कई लोग शामिल थे.’’ सरग्रॉफ ने बताया कि इस्तेमाल किए गए विस्फोटक ‘वेस्ट बैंक’ में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों से मिलते जुलते थे. उन्होंने इस संबंध में विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया.

Previous article वृषभ राशि वाले धन के लेनदेन में सावधानी बरतें, यहां देखें 23 फरवरी से 01 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Next article मेष राशि वालों की आय में वृद्धि होगी, जानें 23 फरवरी से 01 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel