[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Israel-Iran War : इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर हमला, दागे गए बम

Israel-Iran War : इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर हमला, दागे गए बम

0
Israel-Iran War : इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर हमला, दागे गए बम
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu

Israel-Iran War : इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर हमला किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी इजराइल के शहर कैसरिया में दो फ्लैश बम दागे गए. बम बगीचे में गिर गए. इसमें किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. खास बात यह रही कि न तो नेतन्याहू और न ही उनका परिवार उस वक्त घर में मौजूद था. घटना की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

इजराइली रक्षा मंत्री काट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा- घटना ‘ऑल रेड लाइंस’ को पार कर गई है. काट्ज ने सुरक्षा और न्यायिक एजेंसियों से जरूरी कदम उठाने को कहा है. काट्ज ने कहा कि दुश्मनों ने सारी हदें पार कर दी है.

Read Also : फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बयान पर नेतन्याहू का फूटा गुस्सा, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए

बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर हमले के संबंध में timesofisrael.com ने खबर प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. देश के विपक्षी नेता यायर लैपिड और नेशनल यूनिटी के अध्यक्ष बेनी गैंट्ज ने घटना की निंदा की है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है.

इससे पहले भी हो चुका है ड्रोन से हमला

इस साल अक्टूबर के महीने में, कैसरिया में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर की ओर एक ड्रोन लॉन्च किया गया था. इस वक्त भी कोई नुकसान नहीं हुआ था. देश के उत्तर में इजराइली सेना अक्टूबर 2023 से लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के साथ युद्ध लड़ रही है.

Previous article Bihar Weather : सर्द पछुआ हवा ने बढ़ा दी पटना में ठंड, 12°C तक गिरा बिहार में तापमान
Next article freedom at midnight review:बेहतरीन स्टोरीटेलिंग और विजुअल के माध्यम से कही गयी है विभाजन की यह कहानी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel