[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Israel-Iran War : ईरान के परमाणु ठिकानों को अकेले कर देंगे धुआं–धुआं, बेंजामिन नेतन्याहू का जोश चरम पर

Israel-Iran War : ईरान के परमाणु ठिकानों को अकेले कर देंगे धुआं–धुआं, बेंजामिन नेतन्याहू का जोश चरम पर

0
Israel-Iran War : ईरान के परमाणु ठिकानों को अकेले कर देंगे धुआं–धुआं, बेंजामिन नेतन्याहू का जोश चरम पर
Benjamin Netanyahu threats iran

Israel-Iran War : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने में अंतर्राष्ट्रीय समर्थन का स्वागत करते हैं. यह बात ईरान पर इजराइल के हवाई हमलों के लगभग एक सप्ताह बाद कही गई है. नेतन्याहू ने पब्लिक ब्रॉडकास्टर कान से कहा कि इजराइल ईरान की सभी परमाणु सुविधाओं पर हमला करने में सक्षम है, लेकिन सभी प्रकार की मदद का स्वागत भी करता है. उन्होंने यह भी कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वही करेंगे जो अमेरिका के लिए अच्छा होगा, और मैं वही करूंगा जो इजराइल राज्य के लिए ठीक होगा.”

नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल, ईरान के साथ अपने युद्ध के माध्यम से दुनिया का चेहरा बदल रहा है, जो अब अपने आठवें दिन में है. उन्होंने कहा, “मैंने कहा कि हम मध्य पूर्व का चेहरा बदल रहे हैं, और अब मैं कहता हूं कि हम दुनिया का चेहरा बदल रहे हैं.” उन्होंने कहा कि इजराइल ने ईरान के आधे से अधिक मिसाइल लांचर नष्ट कर दिए हैं. नेतन्याहू ने ईरान के राजनीतिक नेतृत्व पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, “शासन बदलने या इस शासन के पतन का मामला सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण ईरानी लोगों का मामला है.”

इजराइली हमलों से कोई भी सुरक्षित नहीं है : नेतन्याहू

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइली हमलों से कोई भी सुरक्षित नहीं है. उन्होंने संकेत दिया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई भी निशाने पर हो सकते हैं. नेतन्याहू ने यह टिप्पणी दक्षिणी इजराइली शहर बीरशेबा में ‘सोरोका मेडिकल सेंटर’ के दौरे के दौरान एक सवाल के जवाब में की, जिस पर गुरुवार सुबह ईरान ने मिसाइल हमला किया था. नेतन्याहू ने कहा, ‘‘मैंने निर्देश दिए हैं कि कोई भी इससे (हमले से) अछूता नहीं है.’’

यह भी पढ़ें : Israel-Iran War : डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के आगे झुका ईरान? न्यूक्लियर डील पर हुआ एक्टिव

कार्रवाई करके दिखाने में भरोसा करते हैं नेतन्याहू

इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कुछ बोलने में नहीं बल्कि कार्रवाई करके दिखाने में भरोसा करते हैं. नेतन्याहू ने कहा, ‘‘युद्ध के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करना चाहिए और कार्रवाई में सटीकता होनी चाहिए. सभी विकल्प खुले हैं. प्रेस में इस बारे में बात न करना ही बेहतर है.’’ प्रधानमंत्री ने दोहराया कि ईरान में इजराइल की कार्रवाई उसके परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल भंडार के खिलाफ थी.

Previous article Bihar Flood: ककोलत जलप्रपात में अचानक आई बाढ़, प्रशासन ने लगाया पर्यटकों की एंट्री पर रोक
Next article कोहली, रोहित या अश्विन नहीं हैं, लेकिन इस खिलाड़ी की चुनौती सबसे बड़ी, इंग्लिश कैप्टन स्टोक्स ने बताया
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel