[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Israel-Iran war: कई देशों के मना करने के बाद भी इजराइल ने ईरान पर बरसाए बम, अमेरिका ने साध ली चुप्पी

Israel-Iran war: कई देशों के मना करने के बाद भी इजराइल ने ईरान पर बरसाए बम, अमेरिका ने साध ली चुप्पी

0
Israel-Iran war: कई देशों के मना करने के बाद भी इजराइल ने ईरान पर बरसाए बम, अमेरिका ने साध ली चुप्पी
Israeli airstrike, in Kfar Kila

Israel -Iran war : दुनिया के एक और मोर्चे पर युद्ध शुरू हो गया है. जी हां…इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया है. इस हमले के बाद पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ चुकी है. सभी अमेरिका की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे. इन सबके बीच व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ भी कहने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मिडिल ईस्ट से जो खबरें आ रहीं हैं उसके संबंध में सभी जानना चाहते हैं, मुझसे सवाल करने के लिए मीडिया यहां आई है..यह भी मुझे पता है, लेकिन हमें कोई कमेंट नहीं करना है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमेरिका की ओर से इजराइल को ईरान पर हमला नहीं करने की सलाह दी गई थी.

क्या कहा था बेंजामिन नेतन्याहू ने

इजराइल पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने करीबी सहयोगी देशों की ओर से संयम बरतने की अपील को खारिज किया था. उन्होंने कहा था कि हमारा देश यह तय करेगा कि ईरान के बड़े हवाई हमले का जवाब कैसे और कब दिया जाएगा. आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में गाजा पट्टी पर शासन कर रहे हमास के लड़ाकों ने इजराइल पर हमला किया था जिसके बाद से इस क्षेत्र में तनाव व्याप्त है. इस हमले में 1200 लोगों की जान गई थी और कई लोगों को हमास के लड़ाकों ने बंधक बना लिया था.

इजराइल का ईरान, इराक व सीरिया पर एकसाथ हमला

गौर हो कि इजराइल ने 19 अप्रैल को तड़के ईरान पर मिसाइलें दागीं, जो ईरान के इस्फहान प्रांत में गिरीं. इससे ईरान को कितना नुकसान पहुंचा इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. हालांकि, ईरानी समाचार एजेंसी फार्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि ईरानी प्रांत इस्फहान में तीन धमाकों की आवाज सुनी गई.

Read Also : Israel -Iran war : इजरायल ने ईरान के महत्वपूर्ण शहर इस्फहान पर किया जवाबी हमला, जानिए विवाद से जुड़ी 10 बड़ी बातें

13 अप्रैल की आधी रात ईरान ने इजराइल पर ताबड़तोड़ मिसाइल से हमला कर दिया था जिसके बाद से ही कयास लगने शुरू हो गये थे कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जवाबी कार्रवाई जरूर करेंगे और ठीक पांच दिन बाद शुक्रवार को इजराइल ने ईरान को करारा जवाब दिया.

Previous article Everest Masala: एवरेस्ट मसाले में मिला खतरनाक केमिकल, इस देश में लग गया बैन, जानें कंपनी ने क्या कहा?
Next article Bihar Road Accident: जमुई में सड़क दुघर्टना में दूल्हा के भाई समेत तीन युवक की हुई मौत, छाया मातम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel