[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Israel Hamas War VIDEO: गाजा में तबाही के लिए हमास जिम्मेदार, वीडियो में देखें क्या कह रहे हैं लोग

Israel Hamas War VIDEO: गाजा में तबाही के लिए हमास जिम्मेदार, वीडियो में देखें क्या कह रहे हैं लोग

0
Israel Hamas War VIDEO: गाजा में तबाही के लिए हमास जिम्मेदार, वीडियो में देखें क्या कह रहे हैं लोग
Black smoke rises from an Israeli airstrike on the outskirts of Aita al-Shaab, a Lebanese border village with Israel in south Lebanon, Saturday, Nov. 4, 2023. The Lebanon-Israel border has been the site of regular clashes between Israeli forces on one side and Hezbollah and Palestinian armed groups on the other since the beginning of the Israel-Hamas war. AP/PTI(AP11_04_2023_000468A)

Israel Hamas War VIDEO: इजराइल और हमास के बीच युद्ध का आज 36वां दिन है. युद्ध के बीच Israel Defense Forces की ओर से लगातार वीडियो जारी किया जा रहा है और युद्ध के हालात की जानकारी दी जा रही है. इस बीच इजराइली सेना ने ताजा वीडियो जारी किया है जो गाजा के लोगों का है. इस वीडियो में गाजा के लोग हमास को युद्ध का जिम्मेदार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि युद्ध में जितनी भी जान जा रही है, उसका जिम्मेदार हमास हैं. Israel Defense Forces ने ताजा वीडियो जारी करते हुए लिखा- गाजा के लोग जानते हैं कि हमास उन्हें युद्ध में घसीटने के लिए जिम्मेदार है. गाजा के लोग हमास को सबक सिखाना चाह रहे हैं. इस बीच जो खबर आ रही है वह भयावह है. जी हां…मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजा के उत्तरी युद्ध क्षेत्र से जान बचाकर भाग रहे फिलिस्तीनी लोगों ने कहा कि गाजा शहर के मध्य में स्थित शिफा अस्पताल में शरण लिए हुए हजारों लोग रात भर हुए धमाकों के बाद वहां से भागने पर मजबूर हो गये. खबरों की मानें तो इजराइल-हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच अस्पताल में 80,000 लोग शरण लिये हुए थे. देखें इजराइली सेना के द्वारा जारी वीडियो…


Also Read: ढेर हो गया इजराइल का नंबर वन दुश्मन, ‘रॉकेट मैन’ अबू जिना की मौत, आधे गाजा पर IDF का कब्जा

गाजा में इजराइल-हमास युद्ध में 11,000 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों की जान जा चुकी है. मीडिया में स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह खबर चल रही है. मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि हमास के सात अक्टूबर को इजराइल पर अचानक हमले के बाद शुरू हुए युद्ध के बाद से 11,078 लोगों की जान चली गई है. वहीं इजराइल में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

Also Read: इजराइल-हमास युद्ध के बीच ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने पीएम मोदी को किया फोन, जानें क्या हुई बात

Previous article बिहार: सारण में अपराधी की पीट-पीटकर हत्या, सहरसा में इंजीनियर को मारी ताबड़तोड़ गोली, पढ़ें क्राइम की खबरें..
Next article धनतेरस में गिरिडीह का बाजार हुआ गुलजार, करोड़ों का कारोबार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel