[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ‘मेरे सिर में गोलियां लग रही हैं…’, दो साल बाद हमास हमले से बचा प्रेमी जिंदा जला, जलती कार में मिली लाश

‘मेरे सिर में गोलियां लग रही हैं…’, दो साल बाद हमास हमले से बचा प्रेमी जिंदा जला, जलती कार में मिली लाश

0
‘मेरे सिर में गोलियां लग रही हैं…’, दो साल बाद हमास हमले से बचा प्रेमी जिंदा जला, जलती कार में मिली लाश
मापल एडम को खोने वाले रोई शालेव ने दो साल बाद आत्महत्या कर ली.

Israel Hamas Attack Survivor Roei Shalev Suicide: कहते हैं, वक्त सब घाव भर देता है. पर कुछ दर्द ऐसे होते हैं, जिन्हें वक्त नहीं छू पाता वो बस दिल के भीतर सुलगते रहते हैं. इजराइल का रोई शालेव भी ऐसे ही एक दर्द के साथ दो साल तक जिंदा रहा. 7 अक्टूबर 2023 को जब हमास ने किबुत्ज रीम के पास चल रहे सुपरनोवा संगीत समारोह पर हमला किया था, उस दिन उसने अपनी प्रेमिका 25 साल की मापल एडम को अपनी आंखों के सामने मरते देखा था. दो साल बाद, उसी दिन की बरसी के आसपास, 28 वर्षीय रोई ने भी अपनी जान दे दी.

Israel Hamas Attack Survivor Roei Shalev Suicide: जलती कार में मिला शव

द जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को रोई शालेव का शव नेतन्या के पास एक हाईवे पर जलती हुई कार में मिला. सीसीटीवी फुटेज में कुछ घंटे पहले वो एक पेट्रोल पंप पर अपनी कार में तेल भरते हुए दिख रहा था. मौत से पहले का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा कि मुझे सचमुच बहुत दुख है. मैं अब इस दर्द को और सहन नहीं कर सकता. मैं अंदर से जल रहा हूं, और मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकता. मैंने अपने जीवन में कभी इतना दर्द और पीड़ा महसूस नहीं की – इतनी गहरी, जलती हुई, मुझे अंदर से खा रही. मैं बस यही चाहता हूं कि यह पीड़ा खत्म हो. मैं जिंदा हूं – लेकिन अंदर से, मैं पहले ही मर चुका हूं. उसके ये शब्द, उस मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक जख्म की गहराई बताते हैं जो उसने पिछले दो सालों में झेला था.

Israel Hamas Attack Survivor Roei Shalev Suicide: 7 अक्टूबर 2023- जब सब खत्म हो गया था

द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकवादियों ने गाजा सीमावर्ती समुदायों में घुसपैठ कर दी थी. उस हमले में लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी गई थी. उसी दिन, रोई और मापल एडम नोवा फेस्टिवल में थे. दोनों ने बचने की कोशिश में एक ट्रक के नीचे छिपकर घंटों तक मरे होने का नाटक किया. लेकिन जब आतंकियों ने ट्रक के नीचे झांका, तो उन्होंने मापल को नजदीक से गोली मार दी. रोई को भी दो गोलियां लगीं, पर किसी तरह वह बच गया.

‘नरसंहार हो रहा है मयान…’, मापल का आखिरी संदेश

मापल की बहन मयान एडम, जो इजराइल में एक टीवी प्रस्तोता हैं, ने बाद में बताया कि हमले के दौरान मापल लगातार उन्हें मैसेज भेज रही थी. उसके आखिरी संदेश थे कि मुझे डर लग रहा है, मयान. नरसंहार हो रहा है, नरसंहार हो रहा है. मेरे सिर में गोलियां लग रही हैं. इसके बाद उसका फोन हमेशा के लिए खामोश हो गया. उसने कहा ‘आई लव यू’, फिर आंखें बंद कर लीं…”. 2024 में दिए एक यूट्यूब इंटरव्यू में रोई ने उस दिन की भयावह याद साझा की थी. उसने कहा था कि  हमने एक-दूसरे से ‘आई लव यू’ कहा और आंखें बंद कर लीं. कुछ मिनट बाद आतंकवादी चले गए. मैंने आंखें खोलीं लेकिन मापल मेरे बगल में खून से लथपथ थी. उसके दिल में गोली लगी थी.” उस दिन की वो तस्वीर शायद कभी उसके दिमाग से निकली ही नहीं.

मां ने भी उसी तरह दी जान

द जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के कुछ दिन बाद रोई की मां ने भी आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने भी अपनी कार में आग लगाई थी. यानी, बेटे का बच जाना भी उनके लिए किसी राहत से ज्यादा एक न खत्म होने वाला दुख बन गया था. नोवा ट्राइब कम्युनिटी फाउंडेशन, जो इस फेस्टिवल के पीड़ितों और उनके परिवारों का प्रतिनिधित्व करता है, ने रोई की मौत पर एक बयान जारी किया. उन्होंने लिखा कि  रोई हमारे समुदाय की रीढ़ थे. उनकी मृत्यु हमारे लिए अकल्पनीय खबर है. हम उनके जाने से बेहद दुखी हैं.”

इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में शांति स्थापित करने के लिए कल एक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन बुलाया गया है. यह अक्टूबर 2023 में इजराइल पर हमास के बीच चल रहे युद्ध के बाद हो रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं और अन्य शीर्ष नेता कल मिस्र में होने वाली इस बैठक में भाग लेने वाले हैं.

ये भी पढे़ं:

मिस्र बुला रहा है दुनिया के बड़े नेताओं को, मोदी को भी मिला न्योता; भारत की ओर से कीर्ति वर्धन सिंह करेंगे प्रतिनिधित्व

पेरू ने रातों-रात अपनी राष्ट्रपति को हटाया, देश की पहली महिला प्रेसीडेंट के खिलाफ क्यों लगा महाभियोग?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel