[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World लेबनान में जारी रहेंगे इजरायली हमले! ईरान पीस डील की चर्चा के बीच ट्रंप से बोले नेतन्याहू; खतरा मिटाने के लिए हम स्वतंत्र

लेबनान में जारी रहेंगे इजरायली हमले! ईरान पीस डील की चर्चा के बीच ट्रंप से बोले नेतन्याहू; खतरा मिटाने के लिए हम स्वतंत्र

0
लेबनान में जारी रहेंगे इजरायली हमले! ईरान पीस डील की चर्चा के बीच ट्रंप से बोले नेतन्याहू; खतरा मिटाने के लिए हम स्वतंत्र
बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप. फोटो- एक्स.

Israel free to act on Lebanon: इजरायल अपनी सुरक्षा नीति में किसी तरह की ढील देने के पक्ष में नहीं है. इसी मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई. इसमें लेबनान और ईरान दोनों मुद्दों पर चर्चा हुई. अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर तेजी से चल रही बातचीत के बीच यह एक बड़ा अपडेट है. ट्रंप से फोन पर बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने साफ कर दिया कि इजरायल लेबनान समेत हर मोर्चे पर अपनी सुरक्षा कार्रवाई जारी रखने के लिए स्वतंत्र रहेगा. 

i24NEWS  की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने ट्रंप से कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी खतरे पर कार्रवाई करने की आजादी बनाए रखेगा. इसमें लेबनान भी शामिल है, जहां इजरायली सेना ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के खिलाफ अभियान चला रही है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्रंप ने भी इस रुख का समर्थन किया. 

रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप ने यह साफ कर दिया कि ईरानी परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने और ईरानी क्षेत्र से सभी एनरिच्ड यूरेनियम को हटाने की अपनी मांग पर वे बातचीत में अडिग रहेंगे. इन शर्तों के माने बिना वे किसी भी अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे. प्रधानमंत्री ने इजरायल की सुरक्षा के प्रति ट्रंप की सराहना की. इसे उन्होंने ‘लंबे समय से चली आ रही और असाधारण प्रतिबद्धता’ बताया. बातचीत के बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि नेतन्याहू के साथ उनकी बातचीत ‘बेहद अच्छी’ रही.

नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत का किया खुलासा

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी बताया कि उन्होंने ट्रंप के साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने से जुड़े समझौते पर चर्चा की है. नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘मैंने बीती रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए हुए समझौता ज्ञापन और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर होने वाली आगामी वार्ताओं को लेकर बात की. मैंने इजरायल की सुरक्षा के प्रति उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ और ‘एपिक फ्यूरी’ के दौरान अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने ईरानी खतरे के खिलाफ मिलकर काम किया था.

होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर बन रहा समझौता

इस बीच ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर काफी हद तक बातचीत पूरी हो चुकी है. इस समझौते का मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलना है, जो फरवरी में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से लगभग बंद पड़ा है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक मार्गों में गिना जाता है और इसके बंद रहने से वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ा है. ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि पाकिस्तान की मध्यस्थता से इस दिशा में प्रगति हो रही है, जिससे युद्ध खत्म होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

ये भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान से होगी ‘सख्त और अलग’ डील, नहीं मिलेगा कोई कैश; ओबामा पर फिर साधा निशाना

ड्राफ्ट में क्या-क्या शर्तें शामिल?

ईरान की समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, प्रस्तावित मसौदे में कहा गया है कि अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान या उसके सहयोगी गुटों पर हमला नहीं करेंगे. इसके बदले ईरान भी उनके खिलाफ पहले हमला न करने का वादा करेगा. हालांकि, इजरायल के भीतर इस संभावित समझौते को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं. इजरायल के प्रमुख नेता बेनी गैंट्ज ने कहा कि अगर ईरान समझौते के हिस्से के रूप में लेबनान में युद्धविराम लागू किया जाता है, तो यह इजरायल के लिए रणनीतिक गलती होगी.

Previous article दधीचि देह दान समिति की सहरसा शाखा गठित, राजेश यादुका बने अध्यक्ष
Next article लखीसराय में झुलसाने लगी गर्मी, सुबह 7 बजे ही 31°C पार, दोपहर में लू का अलर्ट
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel