[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World इजरायल ने इजिप्ट बॉर्डर पर छेड़ा वॉर, सेना, शिन बेट और पुलिस मिलकर करेंगे कार्रवाई, अब किसके खात्मे के पीछे पड़े यहूदी?

इजरायल ने इजिप्ट बॉर्डर पर छेड़ा वॉर, सेना, शिन बेट और पुलिस मिलकर करेंगे कार्रवाई, अब किसके खात्मे के पीछे पड़े यहूदी?

0
इजरायल ने इजिप्ट बॉर्डर पर छेड़ा वॉर, सेना, शिन बेट और पुलिस मिलकर करेंगे कार्रवाई, अब किसके खात्मे के पीछे पड़े यहूदी?
इजरायल ने मिस्र सीमा पर ड्रोन हथियार तस्करों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

Israel declares war on drones at Egypt border: इजरायल अपनी सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद तैयारी में जुटा हुआ है. गाजा में हमास के खात्मे को लेकर दृढ़ यहूदी देश किसी भी चूक के खतरे का मोल नहीं उठा सकता. इजरायल ने मिस्र सीमा पर ड्रोन के जरिये हथियारों की तस्करी पर अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है. रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने गुरुवार को घोषणा की कि इसके लिए नई एंगेजमेंट रूल्स लागू की जा रही हैं. गाजा की सीमा इजिप्ट के सिनाई प्रायद्वीप से मिलती है. इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए गाजा के लगभग पूरे पूर्वी हिस्से में अब भी मौजूद है, जबकि समुद्री रास्ते पर भी उसका ही नियंत्रण है. 

काट्ज ने कहा, “ड्रोन के माध्यम से हथियारों की तस्करी गाजा युद्ध का ही हिस्सा है और इसका उद्देश्य हमारे दुश्मनों को हथियार पहुंचाना है और इसे रोकने के लिए हर संभव कदम उठाना आवश्यक है.” उन्होंने यह बयान सेना के कमांडरों, इजरायल सुरक्षा एजेंसी (शिन बेट), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और इजरायल पुलिस के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक आपात बैठक के बाद दिया. रक्षा मंत्री ने सेना को आदेश दिया है कि वे फायरिंग के नियमों में बदलाव करें, ताकि वे प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले किसी भी अनऑथराइज्ड व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सके. उन्होंने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा, “हम युद्ध की घोषणा कर रहे हैं, जो कोई भी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करेगा, उसे नुकसान पहुंचाया जाएगा.”

पिछले दिनों हुई ढेर सारी तस्करी

अधिकारियों ने इस बैठक को उस बड़े प्रयास का हिस्सा बताया जिसका उद्देश्य कानूनी और तकनीकी खामियों को दूर करना है, जिनका फायदा उठाकर बिना चालक वाले विमान सीमा पार से हथियार और सामान पहुंचा रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में मिस्र से इजरायल में ड्रोन तस्करी के लगभग 900 प्रयास दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में रिपोर्ट किए गए 464 प्रयासों की तुलना में लगभग दोगुने हैं. यह आंकड़ा अक्टूबर के मध्य में केनेस्सेट (इजरायली संसद) की विदेश और रक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

इजरायल क्यों उठा रहा ये कदम?

7 अक्टूबर 2023 को देश के दक्षिणी हिस्से में हमास के आतंकवादियों ने जघन्य आपराधिक कार्रवाई करते हुए हजार से ज्यादा निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, जबकि 250 लोगों को बंदी बना लिया था. इस नृशंस कृत्य पर इजरायल ने अपनी सैन्य क्षमता और कूटनीति का सफल उपयोग करते हुए गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया और 2 साल में फिलिस्तीन के पश्चिमी हिस्से पर अपना रौद्र रूप दिखाया. बंधकों की रिहाई और हमास को जड़ से समाप्त करने के क्रम में हजारों लोग मारे गए और बेघर हो गए. हालांकि अब दोनों देशों के बीच डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा पेश की गई 20 सूत्रीय योजना के तहत युद्ध पर सीजफायर है, लेकिन इजरायल अपनी सुरक्षा को लेकर अब कोई समझौता नहीं करना चाह रहा.    

हथियारों की तस्करी को आतंकी खतरा घोषित करेगा इजरायल!

काट्ज और घरेलू खुफिया एजेंसी शिन बेट के प्रमुख मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डेविड जिनी ने यह भी सहमति जताई कि मिस्र सीमा के साथ ड्रोन के माध्यम से हथियारों की तस्करी को आतंकी खतरा के रूप में वर्गीकृत करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. सरकार का कहना है कि इस कानूनी दर्जे से सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कड़े और व्यापक कदम उठाने के अधिकार मिल जाएंगे. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस कदम के तहत ड्रोन के उपयोग, खरीद और रखरखाव से संबंधित कानूनी संशोधन और अनिवार्य लाइसेंसिंग प्रणाली लाने के प्रयास भी किए जाएंगे.

मंत्रालय ने यह भी बताया कि रक्षा विभाग वायु सेना के साथ मिलकर नई तकनीकी प्रणालियों का विकास तेज करेगा, ताकि ड्रोन के जरिये हो रही तस्करी का पता लगाने और उसे रोकने के लिए आधुनिक समाधान तैयार किए जा सकें. इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद इस दिशा में नियाम बनाने और उन्हें लागू करने के कदमों को समर्थन देगी.

ये भी पढ़ें:-

ट्रंप के सामने बेहोश हो गया उनका गेस्ट, रोकनी पड़ी प्रेस कांफ्रेंस, व्हाइट हाउस में बार-बार क्यों हो रहा ऐसा?

डोनाल्ड ट्रंप ने की मोदी की तारीफ, ट्रेड डील वार्ताओं के बीच भारत आने का दिया संकेत, कैसे बदले अमेरिकी प्रेसीडेंट सुर?

पाकिस्तान पर भड़का रूस, विरोधी लेख और प्रोपेगेंडा फैलाने का लगाया आरोप, पाकिस्तानी जनता से की खास अपील

Previous article Baby Boy Names: अपने छोटे राजकुमार के लिए चुनें ऐसे मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम, जो हर किसी को कर दें इंप्रेस
Next article Bihar Chunav 2025: बिहार के दो जिलों में पीएम मोदी की रैली, पप्पू यादव के पूर्णिया में अमित शाह करेंगे रोड शो
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel