[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World इजराइल के रक्षा मंत्री का दावा, हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत

इजराइल के रक्षा मंत्री का दावा, हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत

0
इजराइल के रक्षा मंत्री का दावा, हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत
ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी, फोटो, एक्स

Israel Iran War: इजराइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत हो गई है. न्यूज एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक काट्ज ने कहा कि इजराइली सेना ने रातभर चले हमलों में लारीजानी को निशाना बनाया. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद लारीजानी देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल थे. हालांकि, इस दावे की अभी तक ईरान की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

इजराइली सेना ने ईरान के बासिज प्रमुख को मार गिराने का भी किया दावा

अली लारिजानी के अलावा इजराइल ने मंगलवार को यह भी दावा किया कि उसने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बल बासिज के प्रमुख गुलामरजा सुलेमानी को मार गिराया है. इजराइल के मुताबिक सोमवार को किए गए एक हमले में सुलेमानी मारे गए. हालांकि, ईरान की ओर से अब तक उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बासिज बल को ईरान में विरोध प्रदर्शनों को दबाने वाली एक अहम ताकत माना जाता है. इजराइली सेना ने अपने बयान में कहा कि बासिज ईरानी शासन की सशस्त्र व्यवस्था का हिस्सा है.

इजराइली सेना ने क्या कहा?

इजराइली सेना के अनुसार ईरान में आंतरिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान, खासकर हाल के सालों में जब प्रदर्शन तेज हुए, तब सुलेमानी के नेतृत्व में बासिज बलों ने दमन में प्रमुख भूमिका निभाई. सेना ने आरोप लगाया कि इस दौरान व्यापक गिरफ्तारियां, असैन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग और हिंसक कार्रवाई की गई.

Also Read: ईरान पर करारा हमला जारी रखो… ट्रंप से बोले सऊदी क्राउन प्रिंस, आखिर अरब मुल्क क्या चाहते हैं?

Previous article कार से 348 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Next article कल 18 मार्च को ‘चंडाल और विष योग’ जैसी बनेगी स्थितियां, जानिए आपके लिए बुधवार दिन कैसा रहेगा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel