[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरान तनाव के बीच इजराइल ने बढ़ाई अपनी ताकत, F-35 और F-15IA विमानों की खरीद पर मुहर

ईरान तनाव के बीच इजराइल ने बढ़ाई अपनी ताकत, F-35 और F-15IA विमानों की खरीद पर मुहर

0
ईरान तनाव के बीच इजराइल ने बढ़ाई अपनी ताकत, F-35 और F-15IA विमानों की खरीद पर मुहर
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

Israel US Fighter Jet Deal: इजराइल की एयरफोर्स अब पहले से भी ज्यादा ताकतवर होने जा रही है. इजराइल एयरफोर्स में जल्द ही दो स्क्वाड्रन अमेरिकी फाइटर जेट शामिल हो सकते हैं. रविवार (3 मई) को इजराइल ने बताया कि उसने अमेरिका से लड़ाकू विमानों के दो स्क्वाड्रन खरीदने के लिए कई अरब डॉलर के सौदे को मंजूरी दे दी है. इजराइली रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस खरीद में एफ-35 मल्टी-रोल स्टील्थ लड़ाकू विमानों का एक स्क्वाड्रन और एफ-15 आईए फाइटर जेट का एक स्क्वाड्रन शामिल है. रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने अपने एक बयान में कहा कि विमान खरीद का कारण आने वाले समय में इजराइल की हवाई श्रेष्ठता हासिल करना है.

हाई टेक फाइटर प्लेन की खरीद का ऐलान

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन चेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने रविवार (3 मई) को अपने विरोधियों के खिलाफ इजराइल की ताकत की पुष्टि की और दो सिद्धांतों – शक्ति और स्वतंत्रता – की वकालत की. उन्होंने कहा कि देश अपनी वायु शक्ति को मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों के दो स्क्वाड्रन हासिल कर रहा है. इनमें F-35I और F-15IA शामिल हैं. यह घोषणा उन्होंने हिब्रू भाषा में साझा किए गए एक वीडियो संदेश में की.

हवाई श्रेष्ठता को और मजबूत करने पर जोर

नेतन्याहू ने कहा कि ये आधुनिक विमान इजराइल की हवाई श्रेष्ठता को और मजबूत करेंगे. उन्होंने दावा किया कि इजराइली वायुसेना पहले ही कई सैन्य अभियानों में अपनी क्षमता साबित कर चुकी है. उन्होंने कहा कि देश के पायलट किसी भी समय और किसी भी स्थान पर कार्रवाई करने में सक्षम हैं.

350 अरब शेकेल का रक्षा निवेश

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले दशक में रक्षा क्षेत्र में 350 अरब शेकेल (करीब 118 अरब डॉलर, 11.19 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक) का निवेश किया जाएगा. इस राशि का उपयोग घरेलू स्तर पर हथियार और गोला-बारूद निर्माण को बढ़ाने के लिए किया जाएगा, ताकि विदेशी निर्भरता कम की जा सके. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इजराइल आने वाले समय में अपने अत्याधुनिक लड़ाकू विमान विकसित करने की दिशा में भी काम करेगा.

ड्रोन खतरे से निपटने की तैयारी

नेतन्याहू ने बताया कि ड्रोन से बढ़ते खतरे को देखते हुए एक विशेष परियोजना शुरू की गई है. इस परियोजना का मकसद आधुनिक तकनीक के जरिए ड्रोन हमलों को रोकना और देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है.

मंत्रिस्तरीय समिति से मिली मंजूरी

इजराइल प्रेस सेवा की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन विमानों की खरीद को मंत्रिस्तरीय खरीद समिति की मंजूरी मिल चुकी है. ये विमान अमेरिकी कंपनियों Lockheed Martin और Boeing से खरीदे जाएंगे. इस सौदे में विमानों की खरीद के साथ-साथ उनका रखरखाव, पुर्जे और लॉजिस्टिक सपोर्ट भी शामिल है.

लंबी सैन्य रणनीति का हिस्सा है विमानों की खरीदारी

इजराइल के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह खरीद इजराइल की लंबे समय तक सैन्य शक्ति निर्माण योजना का हिस्सा है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस योजना का मकसद आने वाले दशकों तक क्षेत्रीय हवाई श्रेष्ठता बनाए रखना है.

कितनी बढ़ेगी इजराइल की ताकत?

नई खरीद के बाद इजराइल के F-35I विमानों की संख्या बढ़कर लगभग 100 और F-15IA की संख्या करीब 50 तक पहुंचने की उम्मीद है. DYr इजराइल के पास 48 एफ-35आई विमान हैं, जबकि नए F-35 विमानों की डिलीवरी 2028 तक और F-15IA की डिलीवरी 2031 से शुरू होने की संभावना है.

ईरान से तनाव के बाद इजराइल ने लिया फैसला

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज (Israel Katz) ने कहा कि यह फैसला हाल ही में ईरान के साथ हुए सैन्य तनाव से मिले अनुभवों के बाद लिया गया. उन्होंने कहा कि इन अनुभवों ने इज़राइल को अपनी सैन्य क्षमता को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया है.

Also Read: LPG की टेंशन खत्म! भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज, 46,313 टन गैस लेकर लौट रहा MT शर्व शक्ति

Previous article शेखपुरा के 10 न्यायालय कर्मी को मिली प्रोन्नति
Next article जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की कमी नहीं : डीएम
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel