[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Israel Attack on Iran: इजराइली हमले में ईरान को बड़ा नुकसान, 6 टॉप कमांडर और 9 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत

Israel Attack on Iran: इजराइली हमले में ईरान को बड़ा नुकसान, 6 टॉप कमांडर और 9 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत

0
Israel Attack on Iran: इजराइली हमले में ईरान को बड़ा नुकसान, 6 टॉप कमांडर और 9 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत
Israel Attack on Iran

Israel Attack on Iran: इजराइल ने शुक्रवार को ईरान पर हवाई हमला किया. इस हमले में ईरान के परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया गया. खबर आ रही है कि इस हवाई हमले में ईरान के 9 परमाणु वैज्ञानिक और 6 वरिष्ठ IRGC कमांडर मारे गए हैं. इसकी आधिकारिक पुष्टि हमले के कुछ घंटों बाद की गई. IDF प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी.

इजराइली हमले में ईरान के 6 वरिष्ट सैन्य अधिकारियों का मौत

इजराइली हमले में मारे गए सैन्य अधिकारियों में शामिल है:

  • ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी,
  • खतर-अल अंबिया सेंट्रल मुख्यालय के प्रमुख घोलम अली राशिद,
  • IRGC वायु सेना प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल अमीर अली हाजीजादेह,
  • IRGC वायु सेना ड्रोन यूनिट कमांडर ताहिर पोर,
  • IRGC प्रमुख हुसैन सलामी और
  • IRGC वायु सेना वायु रक्षा यूनिट कमांडर दावूद शेखियन शामिल हैं. इसके अलावा 20 अन्य सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की खबर सामने आई है.

बीते दिन इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में हमला किया था. हमले की पुष्टि करते हुए इजराइल की ओर से अधिकारीक बयान जारी करके कहा गया कि यह हमला एक ‘प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक’ था. संभावित खतरे से पहले की गई कार्रवाई को ‘प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक’ कहा जाता है. इजरायल द्वारा यह हमला ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया गया है. इसमें नतांज और फोर्दो परमाणु संयंत्रों समेत तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आस-पास का इलाका शामिल है.

9 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत

जानकारी के मुताबिक, ईरान के शिराज और तबरीज शहरों को भी निशाना बनाया गया है. इसके साथ ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नतांज न्यूक्लियर साइट पर हमला करने का दावा किया है. बताया जा रहा है कि इस हमले में परमाणु बम पर काम कर रहे 9 ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया. इसके साथ बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम केंद्र पर भी हमले की खबर सामने आ रही है.

यह भी पढ़े: Israel Attack On Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला,न्यूक्लियर साइट्स के नजदीक धमाका, दुनियाभर में मचा हड़कंप

Previous article World Blood Donor Day 2025: विश्व रक्तदाता दिवस पर जानें इस दिन से जुड़ी जरूरी बातें
Next article Success Story: 11 साल की यूक्रेन की बच्ची डायना सालाना कमाती है 83 करोड़ रुपये, कमाई का तरीका जानकर आप रह जाएंगे हैरान
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel