[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Israel Attack: हिजबुल्ला का नामो निशान मिटाने वाला है इजराइल! पेजर विस्फोट के बाद तोप और रॉकेट से हमला

Israel Attack: हिजबुल्ला का नामो निशान मिटाने वाला है इजराइल! पेजर विस्फोट के बाद तोप और रॉकेट से हमला

0
Israel Attack: हिजबुल्ला का नामो निशान मिटाने वाला है इजराइल! पेजर विस्फोट के बाद तोप और रॉकेट से हमला
Israel Attack

Israel Attack: लेबनान में बीते दिनों पेजर और रेडियो डिवाइस पर हुए धमाके के बाद इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच दुश्मनी की खाई और चौड़ी हो गई है. पेजर विस्फोट के पीछे हिजबुल्लाह इजराइल और मोसाद को जिम्मेदार मान रहा है. उसने बदला लेने की कसम भी खाई है. हिजबुल्लाह ने कहा है कि समय आने पर इसका पूरा जवाब दिया जाएगा. इधर इजराइल भी हिजबुल्लाह से आर-पार का हिसाब लगाने में लगा है. उसने अपनी सीमा पर 20 हजार जवानों को तैनात कर दिया है. इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच का तनाव पेजर विस्फोटों के बाद पूर्ण युद्ध में बदलने का खतरा बढ़ गया है.

पेजर विस्फोट से बढ़ा तकरार
मंगलवार (17 सितंबर) और बुधवार (18 सितंबर) को लेबनान में हिजबुल्ला के सदस्यों के पास रखे पेजरों में अचानक से विस्फोट होने लगा. इसके बाद बुधवार को रेडियो वॉकी-टॉकी में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई है. और चार हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इधर इजराइल के रक्षा मंत्री की युद्ध के नए चरण की घोषणा से इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच व्यापार युद्ध होने का खतरा बढ़ गया है.

क्या इजराइल हिज्बुल्ला के साथ कर रहा युद्ध की तैयारी
इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच छिड़े संघर्ष के कूटनीतिक समाधान के आसार तेजी से खत्म हो रहे हैं. इस तनाव को इजराइल का उत्तर में यथास्थिति को बदलने की इच्छा और हवा दे रही है. इसी कड़ी में इजराइल ने एक शक्तिशाली लड़ाकू बल को उत्तरी सीमा तक तैनात कर दिया है. बयानबाजी का दौर भी जारी है. इससे इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच लड़ाई की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है. इधर इजराइली सेना के एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने कहा है कि ‘आप हजारों लोगों पर हमला करते हैं और सोचते हैं कि युद्ध नहीं होने वाला है.’

पेजर हमलों ने सारी हदें पार कर दी- हिज्बुल्ला
इसी कड़ी में आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्ला ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है. गुरुवार को नसरल्ला ने कहा कि संचार उपकरणों के जरिये हुआ घातक हमले ने सारी हदें पार कर दी है. उसने कहा कि समूह इसकी जांच कर रहा है कि दो दिन तक इस हमले को किस तरह अंजाम दिया गया. उसने कहा कि माना जा रहा है कि यह हमला इजराइल की ओर से हुआ है. बता दें, गुरुवार को हिज्बुल्ला ने उत्तरी इजराइल में हमला किया. इजराइली सेना ने भी लेबनान के कई इलाकों में समूह के ठिकानों को निशाना बनाया. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Pannu Case: अमेरिकी कोर्ट के समन में अजीत डोभाल का नाम आने पर भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब

अमेरिका ने अजीत डोभाल को भेजा समन, तो भारत ने कुछ यूं दिया करारा जवाब, देखें वीडियो

Previous article हाईजैक हुए ट्रक के साथ तीन आरोपी अरेस्ट
Next article नारायणपुर में क्षमता से अधिक लोड होने के कारण बेपटरी हुई मालगाड़ी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel