[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरान की चेतावनी: मिडिल ईस्ट में अमेरिकी-इजरायली यूनिवर्सिटीज अब IRGC के निशाने पर

ईरान की चेतावनी: मिडिल ईस्ट में अमेरिकी-इजरायली यूनिवर्सिटीज अब IRGC के निशाने पर

0
ईरान की चेतावनी: मिडिल ईस्ट में अमेरिकी-इजरायली यूनिवर्सिटीज अब IRGC के निशाने पर
तस्वीर में IRGC के कमांडर-इन-चीफ अहमद वाहिदी.

IRGC Warns US-Israel: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने रविवार को एक बड़ा बयान जारी किया है. IRGC ने चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में मौजूद अमेरिकी और इजरायली यूनिवर्सिटी अब उनके निशाने पर हो सकती हैं. ईरान का कहना है कि अमेरिका और इजरायल ने उनकी पढ़ाई-लिखाई की जगहों और ऐतिहासिक इमारतों पर हमले किए हैं, जिसका बदला अब लिया जाएगा.

ईरान का आरोप: हमारी यूनिवर्सिटी पर बम बरसाए गए

ईरानी सरकारी मीडिया आउटलेट ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग’ (IRIB) ने टेलीग्राम पर IRGC का एक बयान शेयर किया है. इसमें कहा गया है कि हमलावर ताकतों ने तेहरान की यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी को निशाना बनाकर बमबारी की है. ईरान ने इसे अपनी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश बताया है.

IRGC की चेतावनी: 1 किलोमीटर दूर रहने की सलाह

IRGC ने साफ कहा है कि अगर अमेरिका सोमवार, 30 मार्च (तेहरान के समय अनुसार) दोपहर 12 बजे तक इन हमलों की निंदा नहीं करता है, तो पश्चिम एशिया की अमेरिकी और इजरायली यूनिवर्सिटी को भी ‘जायज टारगेट’ माना जाएगा. उन्होंने वहां काम करने वाले स्टाफ, टीचर और स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए कैंपस से कम से कम 1 किलोमीटर दूर रहें.

विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारे ज्ञान पर हमला है

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पिछले 30 दिनों से चल रही इस जंग में अमेरिका और इजरायल जानबूझकर ईरान के रिसर्च सेंटर और ऐतिहासिक स्मारकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने इस्फ़हान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और तेहरान की यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर हुए हमलों का हवाला देते हुए कहा कि दुश्मन देश ईरान की तरक्की को रोकना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: तेहरान टाइम्स का ट्रंप को वॉर्निंग: ईरान आए तो ताबूत में वापस लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

हूतियों ने भी किया हमला

इस बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने भी टेलीग्राम पर एक बयान जारी कर ‘दूसरे मिलिट्री ऑपरेशन’ की घोषणा की है. हूती प्रवक्ता याह्या सारी के मुताबिक, उन्होंने इजरायल के कब्जे वाले दक्षिणी इलाकों में क्रूज मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. हूतियों का दावा है कि उन्होंने ईरान और हिजबुल्लाह के साथ मिलकर यह एक्शन लिया है और उनके निशाने सटीक रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ईरानी सैनिक ने इजरायल का उड़ाया मजाक, कहा- ‘अनार का जूस पियो और तेल अवीव पर सटीक निशाना लगाओ’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel