[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरान की चेतावनी: शांति को तैयार, पर इजरायल पर लगाम लगाए अमेरिका; सीजफायर उल्लंघन का देते मुंहतोड़ जवाब

ईरान की चेतावनी: शांति को तैयार, पर इजरायल पर लगाम लगाए अमेरिका; सीजफायर उल्लंघन का देते मुंहतोड़ जवाब

0
ईरान की चेतावनी: शांति को तैयार, पर इजरायल पर लगाम लगाए अमेरिका; सीजफायर उल्लंघन का देते मुंहतोड़ जवाब
तस्वीर में ईरान के विदेश मंत्री सईद खतीबजादा.

Iran warns Ceasefire Violation: ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है. ईरान के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर (विदेश मंत्री) सईद खतीबजादा ने ‘ITV न्यूज’ और ‘फार्स न्यूज एजेंसी’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि गुरुवार रात ईरान एक बड़े हमले का जवाब देने ही वाला था, लेकिन पाकिस्तान के बीच-बचाव के बाद उसने कदम पीछे खींच लिए. ईरान का कहना है कि वह शांति के लिए तैयार है, लेकिन अमेरिका को अपने साथी इजरायल पर लगाम लगानी होगी.

ईरान- जवाबी कार्रवाई के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था

सईद खतीबजादा के मुताबिक, बीती रात हालात बहुत बिगड़ गए थे और ईरान के पास जवाबी कार्रवाई के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था. इसी दौरान इस्लामाबाद की तरफ से कुछ मैसेज मिले, जिसके बाद स्थिति को संभालने की कोशिश की गई. खतीबजादा ने उम्मीद जताई कि अमेरिका अपने वादों को निभाएगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए इजरायल को रोकेगा.

लेबनान को लेकर बढ़ी रार

ईरान ने साफ किया है कि मध्य पूर्व में शांति तभी संभव है जब लेबनान को भी समझौते में शामिल किया जाए. खतीबजादा ने ‘बीबीसी’ के ‘टुडे प्रोग्राम’ में कहा कि इजरायल ने लेबनान पर हमले करके युद्धविराम का उल्लंघन किया है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को हुए इजरायली हमलों में 200 से ज्यादा लोग मारे गए और 1000 से अधिक घायल हुए हैं. वहीं गुरुवार को इजरायली सेना ने हिजबुल्ला नेता नईम कासिम के करीबी अली यूसुफ हर्षी को मारने का दावा किया है.

ईरान का वार्ता छोड़ने का अल्टीमेटम

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने इजरायल पर ’10-पॉइंट प्रपोजल’ की तीन शर्तों को तोड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इजरायल ने लेबनान में हमला किया, ईरान की हवाई सीमा में ड्रोन भेजा (जिसे लार शहर में गिरा दिया गया) और ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार को मानने से इनकार कर दिया. गालीबाफ का कहना है कि इन उल्लंघन के बाद बातचीत करना मुश्किल है, फिर भी वे शनिवार को इस्लामाबाद जाएंगे.

इजरायल और अमेरिका का अपना रुख

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान के साथ हुए समझौते में हिजबुल्ला शामिल नहीं है. उन्होंने दावा किया कि इजरायल ने 10 मिनट में 100 ठिकानों पर हमला कर हिजबुल्ला को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. इजरायल का मुख्य लक्ष्य ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने से रोकना है. वहीं, अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर इस शनिवार को इस्लामाबाद में होने वाली सीधी बातचीत में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: सीजफायर के बाद भी ईरान की सख्ती, हर दिन सिर्फ 15 जहाजों को मिलेगी एंट्री

इस्लामाबाद में शनिवार को बड़ी बैठक

तनाव के बीच भी ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधि शनिवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मिलेंगे. लेबनान के पीएम नवाफ सलाम ने भी पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से फोन पर बात कर इजरायली हमलों को रोकने के लिए मदद मांगी है. ‘अल जजीरा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान इस समय दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने में सबसे अहम भूमिका निभा रहा है.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में फिर भड़क सकती है जंग: लेबनान पर इजरायली हमले के बाद ईरान बोला- अब बातचीत का मतलब नहीं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel