[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरान पर जोरदार प्रहार की तैयारी में अमेरिका, एयर स्ट्राइक के बाद जमीनी ऑपरेशन का प्लान?

ईरान पर जोरदार प्रहार की तैयारी में अमेरिका, एयर स्ट्राइक के बाद जमीनी ऑपरेशन का प्लान?

0
ईरान पर जोरदार प्रहार की तैयारी में अमेरिका, एयर स्ट्राइक के बाद जमीनी ऑपरेशन का प्लान?
अमेरिका कर सकता है ईरान पर बड़ा हमला, फोटो- पीटीआई

Iran US War: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध अब 27 दिन पूरे कर चुका है. करीब चार हफ्तों से जारी इस संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से भीषण हमले किए जा रहे हैं. मिडिल ईस्ट में जो हालात बन रहे हैं उससे साफ है कि आने वाले दिनों में युद्ध और गहरा सकता है, क्योंकि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने सैनिक और रणनीतिक संसाधन बढ़ा रहा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार यूएसएस त्रिपोली अपने लगभग 2500 नौसैनिकों के साथ इस क्षेत्र की ओर बढ़ चुका है. इसके साथ ही 82वीं एयरबोर्न बटालियन के कम से कम 1000 सैनिकों को भी मिडिल ईस्ट में तैनात किया जा रहा है.

अमेरिका ने कड़ा किया रुख

मिडिल ईस्ट में संघर्ष विराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के 15 सुत्री ड्राफ्ट को ईरान ने खारिज कर दिया. राजनयिक प्रयास विफल होते और ईरान के कड़े रुख को देख अमेरिका भी अब तन रहा है. मौजूदा हालात में ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका का ध्यान शायद खार्ग द्वीप पर स्थित ईरान के तेल टर्मिनल या होर्मुज के पास के अन्य क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करना हो. अतिरिक्त युद्ध पोत और सैनिकों की तैनाती तो इसी ओर इशारा कर रहा है.

ईरान के 10 हजार से अधिक टारगेट पर हमले का दावा

युद्ध के बीच अमेरिकी नौसेना के एडमिरल ब्रैड कूपर ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में अमेरिकी बल ने अब तक 10,000 से अधिक टारगेट पर हमले कर चुका है. कूपर ने कहा- हमारे सटीक हमलों ने ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. अमेरिकी हवाई हमला भी काफी असरदार साबित हुई हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरानी नौसेना के सबसे बड़े पोतों में से 92 प्रतिशत जहाजों को नष्ट कर दिया है.

ईरान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से वसूल सकता है शुल्क

उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान ने एक टोल नाका व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसमें कुछ जहाज होर्मुज से गुजरने के लिए चीनी मुद्रा युआन में भुगतान कर रहे हैं. ईरान की समाचार एजेंसियों फार्स और तसनीम के अनुसार सांसद मोहम्मदरेजा रेजाई कूची ने कहा कि संसद जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने देने के लिए शुल्क वसूलने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर काम कर रही है. उन्होंने बताया- हम जहाजों को सुरक्षा प्रदान करते हैं, और यह स्वाभाविक है कि जहाज और तेल टैंकर इसके लिए शुल्क का भुगतान करें.

तेल की कीमतों में भारी उछाल

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण और खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा ठिकानों पर उसके लगातार हमलों ने तेल की कीमतों को तेजी से बढ़ा दिया है. इसके चलते वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंकाएं भी बढ़ गई हैं. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट कच्चा तेल गुरुवार की सुबह 104 अमेरिकी डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जो युद्ध शुरू होने के दिन की तुलना में लगभग 40% ज्यादा है. (इनपुट भाषा)

Also Read:

Previous article अधिकारी अपने मोबाइल में रखें अपराधियों का फोटो : आईजी
Next article Asmita volleyball league : अस्मिता वॉलीबॉल सिटी लीग 29 से रामदास भट्ठा सेंटर में
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel