[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ट्रंप का दावा- दोहा में बैठक के लिए ईरान ने किया अनुरोध, तेहरान का इनकार

ट्रंप का दावा- दोहा में बैठक के लिए ईरान ने किया अनुरोध, तेहरान का इनकार

0
ट्रंप का दावा- दोहा में बैठक के लिए ईरान ने किया अनुरोध, तेहरान का इनकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई

Iran US Conflict: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर ट्वीट किया है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान ने बैठक का अनुरोध किया है. यह कल दोहा में होगी. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव बढ़ा है.

होर्मुज स्ट्रेट विवाद पर हो सकती है चर्चा

अगर कतर के दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच बैठक होती है तो इसका मुख्य एजेंडा होर्मुज से जुड़े तनाव को कम करना हो सकता है. यह रणनीतिक समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए काफी अहम रास्ता है. बीते एक सप्ताह से सैन्य कार्रवाई के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा है.

अमेरिकी अधिकारी ने कहा- सैन्य गतिविधियां रोकने पर फिलहाल सहमति

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक अमेरिकी अधिकारी के बयान के मुताबिक बताया है कि दोनों पक्षों ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला किया है. वहीं एक अन्य अधिकारी के अनुसार तकनीकी स्तर पर बातचीत जारी रहने तक जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रह सकती है.

ईरान ने किया ट्रंप के दावे का खंडन

इधर, ईरान ने दोहा में किसी भी बैठक की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी (IRIB) के अनुसार, उप विदेश मंत्री (कानूनी एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों) काजेम गरीबाबादी ने साफ तौर पर कहा कि इस सप्ताह किसी भी कार्य समूह की बैठक निर्धारित नहीं है. गरीबाबादी ने कहा कि कतर के साथ संपर्क और परामर्श पहले की तरह जारी है, जिसमें दूसरे पक्ष की प्रतिबद्धताओं के पालन पर भी चर्चा हो रही है. हालांकि, उन्होंने दोहा में तकनीकी कार्य समूह की बैठक होने संबंधी मीडिया रिपोर्टों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि वार्ता का पहला दौर तभी आयोजित किया जाएगा, जब जरूरी परिस्थितियां अनुकूल होंगी और तिथि व स्थान पर दोनों पक्षों की सहमति बन जाएगी.

ये भी पढ़ें: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की धमकी दी, अमेरिका को बताया धोखेबाज

कतर निभा रहा है मध्यस्थ की भूमिका

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव को कम करने के प्रयासों में कतर अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. दोनों देशों के बीच संवाद बनाए रखने के लिए कतर लगातार संपर्क में है और मध्यस्थ देशों के माध्यम से परामर्श जारी है.

अलग-अलग बयानों से बनी असमंजस की स्थिति

अमेरिका और ईरान की तरफ से बैठक को लेकर अलग-अलग बयानों ने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है. एक ओर जहां डोनाल्ड ट्रंप ने दोहा में बैठक की घोषणा कर दी है, वहीं ईरान ने ऐसी किसी तकनीकी वार्ता से इनकार किया है. दोनों देशों के विरोधाभासी बयानों से यह साफ है कि वार्ता को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है.

Also Read: न थमी रफ्तार, न बुझा चूल्हा: होर्मुज के चक्रव्यूह को भारत ने ’41 दरवाजों’ से ऐसे तोड़ा

Previous article 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम , तेल-गैस की कीमतों समेत आपकी जेब पर पड़ेगा असर
Next article मोतिहारी में बरातियों से भरी पिकअप पलटी, 13 वर्षीय किशोर की मौत, आधा दर्जन घायल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel