[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World मसौदा तैयार, ईरान और अमेरिका में हो सकता है समझौता! मुनीर पहुंच रहे तेहरान

मसौदा तैयार, ईरान और अमेरिका में हो सकता है समझौता! मुनीर पहुंच रहे तेहरान

0
मसौदा तैयार, ईरान और अमेरिका में हो सकता है समझौता! मुनीर पहुंच रहे तेहरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और गोल घेरे में ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई

Iran US Conflict: पूरी दुनिया की नजर इस समय ईरान और अमेरिका पर टिकी है. उम्मीद की जा रही है कि दोनों के बीच महीनों की गतिरोध के बाद अब बात बन सकती है. अमेरिका और ईरान के बीच डील हो सकती है. संभावित समझौते का अंतिम मसौदा तैयार हो चुका है. अगर डील हो जाती है तो इससे पूरी दुनिया को राहत मिलने की संभावना है. न्यूज चैनल अल अरबिया ने सूत्रों के हवाले कहा है कि कुछ घंटों में डील को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है.

आसिफ मनीर पहुंच रहे तेहरान

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNL के अनुसार पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर शुक्रवार को तेहरान पहुंच रहे हैं. उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने का कूटनीतिक प्रयास सफल होने से महज कुछ कदम दूर है. आसिम मुनीर की यह यात्रा पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी की तेहरान यात्रा के तुरंत बाद हुई है. नकवी ने तीन दिवसीय दौरे के दौरान ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़श्कियन और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी.

ईरान ने बदली अपनी वार्ता टीम

इन सबके बीच ईरान ने अपने राजनयिक तंत्र में बड़ा फेरबदल किया है. अल अरबिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई को आधिकारिक वार्ता टीम का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबफ को दोबारा राजनयिक प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख बनाया गया है. इसे वार्ता प्रक्रिया में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने की कोशिश माना जा रहा है.

ट्रंप प्रशासन की चेतावनी से बढ़ा दबाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि कूटनीतिक समाधान के लिए समय तेजी से खत्म हो रहा है. व्हाइट हाउस ने भी संकेत दिए हैं कि यदि बातचीत विफल रहती है तो गंभीर सैन्य परिणाम सामने आ सकते हैं.

ईरान के भीतर भी बढ़ रहा तनाव

ईरान के अंदर भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. कट्टरपंथी गुटों ने अमेरिका पर मौजूदा हालात का फायदा उठाने का आरोप लगाया है और कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है. इससे पूरे मिडिल ईस्ट में संघर्ष और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

समझौते को लेकर अनिश्चितता बरकरार- मार्को रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान के साथ जारी वार्ता में मामूली प्रगति हुई है, लेकिन समझौते को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है. उनका बयान ऐसे समय आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने ईरान पर सैन्य कार्रवाई इसलिए टाल दी क्योंकि महत्वपूर्ण बातचीत जारी है. रुबियो ने बताया कि मिडिल ईस्ट के सहयोगी देशों के अनुरोध पर ट्रंप ने हमले को रोका है. वहीं, ईरान से समझौते की कोशिशों को लेकर इजराइल नाराज बताया जा रहा है. ट्रंप ने हालांकि कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वही करेंगे, जो वह चाहेंगे.

अमेरिका और ईरान के बीच कहां फंस रहा पेंच

अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता में सबसे बड़ा विवाद ईरान के यूरेनियम भंडार और होर्मुज स्ट्रेट पर उसके नियंत्रण को लेकर है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार बनाने योग्य यूरेनियम रखने नहीं देगा और जरूरत पड़ने पर उसे नष्ट भी किया जा सकता है. वहीं, ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर किसी तरह के टोल या प्रतिबंध का विरोध करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग बताया है. दूसरी ओर, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह समृद्ध यूरेनियम देश से बाहर नहीं भेजेगा और होर्मुज पर अपने अधिकार को लेकर भी पीछे हटने वाला नहीं है.

Previous article नालंदा के बिंद बाजार में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, दिल्ली से लौटे पति से हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस
Next article चतरा में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सभी लंबित मामलों का निष्पादन, 20 मामलों में 20.24 लाख का जुर्माना
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel