[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World शांति वार्ता के लिए जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना, 11 अप्रैल को हो सकती है ईरान के साथ बातचीत

शांति वार्ता के लिए जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना, 11 अप्रैल को हो सकती है ईरान के साथ बातचीत

0
शांति वार्ता के लिए जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना, 11 अप्रैल को हो सकती है ईरान के साथ बातचीत
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस

Iran US Ceasefire: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ईरान के साथ वार्ता का नेतृत्व करने के लिए पाकिस्तान रवाना हो गए हैं. वॉशिंगटन से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी वेंस को इस संवेदनशील मिशन की जिम्मेदारी सौंपी है. वार्ता का मकसद ईरान के साथ चल रहे तनाव का समाधान निकालना है. वार्ता की पहल ऐसे समय में हो रही है जब अस्थायी युद्धविराम कमजोर पड़ता दिख रहा है और ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल के बीच मतभेद बने हुए हैं. इन मतभेदों को सुलझाना आसान नहीं माना जा रहा.

ईरान-अमेरिकी वार्ता में कौन होंगे शामिल?

ईरान अमेरिका की बातचीत में दोनों देशों के प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं. व्हाइट हाउस के मुताबिक वार्ता शनिवार (11 अप्रैल) को होगी. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर शामिल हो सकते हैं. जेडी वेंस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. हालांकि White House ने बातचीत स्वरूप को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है. यह भी नहीं बताया गया है कि बातचीत सीधे होगी या अप्रत्यक्ष. वहीं, ईरान की ओर से अभी तक अपने प्रतिनिधिमंडल की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

क्या बातचीत में बनेगी बात?

ईरान और अमेरिका में बातचीत शुरु होने तो जा रही है. लेकिन इसके नतीजे को लेकर संशय बरकरार है. इस्लामाबाद में होने वाली यह वार्ता 10 सूत्रीय प्रस्ताव के आधार पर होगी, जो अमेरिका की पहले पेश की गई 15 सूत्रीय योजना से काफी अलग है. वहीं, सीजफायर के बाद इजराइल द्वारा लेबनान पर किए गए हमलों ने क्षेत्र में तनाव और बढ़ा दिया है, जिससे बातचीत का माहौल और जटिल हो गया है. इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियां भी बातचीत का मूड बिगाड़ सकती है. वहीं जब ईरान ने अपनी दस सूत्री मांगों की सूची साझा करना शुरू किया तो उसमें ऐसी मांगें भी शामिल थीं जिनसे अमेरिका कभी सहमत नहीं हो सकता था. जैसे ईरान का होर्मुज पर नियंत्रण की बात स्वीकार करना, युद्ध क्षति के लिए मुआवजा देना और सभी प्रतिबंधों को हटाना.

अमेरिका किन मुद्दों पर कर सकता है बात

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम ने अपना 15 सूत्रीय प्रस्ताव भी तैयार किया है. इस योजना का पूरा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कहा जाता है कि इसमें ईरान को परमाणु हथियार न रखने की प्रतिबद्धता, अपने संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) को सौंपना और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना शामिल है. ऐसे में सवाल है कि इस बातचीत में कोई बीच का रास्ता निकलेगा या यह वार्ता विफल हो जाएगी.

Also Read: पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

टो देशों पर बरस रहे ट्रंप… स्पेन ने कर दी तेहरान में दूतावास फिर से खोलने की बात

Previous article शिल्पी राज का गाना ‘रासलीला’ रिलीज, पत्नी के रील्स बनाने पर भड़के विजय चौहान
Next article बांग्लादेश भेजा जा रहा राशन का गेहूं, तस्करी की जांच करने रानीगंज पहुंची ईडी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel