[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

0
सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता
शहबाज शरीफ और डोनाल्ड ट्रंप, फोटो पीटीआई

Iran US Ceasefire: सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया और कहा- मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ईरान और अमेरिका तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं. जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा. मैं इस कदम का हार्दिक स्वागत करता हूं.

पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को किया आमंत्रित

पाकिस्तान ने सीजफायर का स्वागत करते हुए ईरान और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों को इस्लामाबाद आमंत्रित किया. पाक पीएम ने ट्वीट किया और कहा- मैं दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद आमंत्रित करता हूं, ताकि सभी विवादों को सुलझाने के लिए एक निर्णायक समझौते पर आगे की बातचीत की जा सके.

ट्रंप ने कहा- पाकिस्तान ने ईरान पर हमला रोकने का किया अनुरोध

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पोस्ट में लिखा- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने मुझसे अनुरोध किया कि मैं ईरान भेजे जा रहे विनाशकारी बल को रोक लूं. इस शर्त पर कि ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को पूरी तरह खोलने पर सहमत हो जाए. मैं दो हफ्तों की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को रोकने पर सहमत हूं.

ट्रंप ने बताया ईरान ने 10 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है

ट्रंप ने बताया- ईरान की ओर से उन्हें 10-सूत्रीय प्रस्ताव मिला है. उन्होंने कहा- अमेरिका और ईरान के बीच विवादों से जुड़े सभी बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है.

ईरान भी जंग रोकने के लिए तैयार

ईरान भी अमेरिका और इजराइल के साथ जारी जंग को रोकने के लिए सहमत हो गया है. ईरान के विदेश मंत्री, सैयद अब्बास अराघची ने ट्वीट किया – मैं ईरान की ओर से यह घोषणा करता हूं, यदि ईरान पर हमले रोक दिए जाते हैं, तो हमारी सेनाएं अपने अभियान रोक देंगी. उन्होंने आगे कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से सुरक्षित मार्ग संभव होगा.

ये भी पढ़ें: खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

Previous article पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में, बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे को मिली मंजूरी
Next article परशुराम जयंती कब है? जल्दी नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel