मिडिल ईस्ट जंग: ईरान ने अमेरिकी-इजराइली अधिकारियों के आवास को उड़ाने की धमकी दी

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में एक महीने से अधिक समय से जारी जंग भयावह होता जा रहा है. ईरान ने अमेरिका और इजराइल पर घातक हमले की चेतावनी दी है. उसके निशाने पर अमेरिकी-इजराइली अधिकारियों के आवास हैं.

By ArbindKumar Mishra | March 30, 2026 11:00 AM

Iran Israel War: ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि अब अमेरिका और इजराइल के अधिकारियों के निजी आवास को निशाना बनाया जाएगा. यह धमकी इजराइल और खाड़ी देशों में रहने वाले अमेरिकी-इजराइली की सेना और अधिकारियों को टारगेट कर दी गई है.

ईरान ने बताया- अमेरिकी-इजराइली अधिकारियों के आवास को टारगेट करने का फैसला क्यों किया

ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी ने कहा- अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान के विभिन्न शहरों में नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया है. जिसके बाद ईरान ने भी उनके अधिकारियों के आवास को टारगेट करने का फैसला किया है.

इजराइल ने भी दक्षिणी लेबनान में घातक हमले की चेतावनी दी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान पर हमलों का दायरा बढ़ाने की घोषणा की है. नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल लेबनान में मौजूदा सुरक्षा पट्टी का विस्तार करेगा. इजराइली सेना ईरान समर्थित हिजबुल्ला चरमपंथी समूह को निशाना बनाना जारी रखेगी.

अमेरिकी कमांडर और सैनिक शार्क का भोजन बन सकते हैं : ईरान

ईरान के सरकारी मीडिया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप पर बार-बार ईरान को धमकी दे रहे हैं. ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा- यदि धमकियों को अंजाम दिया गया तो अमेरिकी कमांडर और सैनिक फारस की खाड़ी के शार्क का भोजन बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग में अब यूनिवर्सिटीज निशाने पर, अराघची बोले- तुम्हारी हरकतें हताशा का सबूत