[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरान का दावा- धमकी के बाद पीछे हटा अमेरिका, ट्रंप के नरम रूख पर तेहरान का रिएक्शन

ईरान का दावा- धमकी के बाद पीछे हटा अमेरिका, ट्रंप के नरम रूख पर तेहरान का रिएक्शन

0
ईरान का दावा- धमकी के बाद पीछे हटा अमेरिका, ट्रंप के नरम रूख पर तेहरान का रिएक्शन
ट्रंप के बयान पर ईरान का रिएक्शन, फोटो- पीटीआई

Middle East War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरम रुख पर ईरान ने प्रतिक्रिया दी है. तेहरान ने दावा किया कि पहले कड़ी धमकी देने वाला अमेरिका अब पीछे हटता दिख रहा है. ईरानी सरकारी टेलीविजन ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले पर कहा कि उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए ईरान को जो अल्टीमेटम दिया था उसे पांच दिन के लिए बढ़ा दिया है.
ट्रंप का 48 घंटे वाला अल्टीमेटम मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात करीब 12 बजे समाप्त होने वाला था, लेकिन ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है. इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी सरकारी टीवी ने स्क्रीन पर एक ग्राफिक चलाया, जिसमें लिखा था- ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे.

ईरानी दूतावास ने किया ट्वीट

अफगानिस्तान स्थित ईरानी दूतावास ने भी सोमवार को एक ट्वीट कर कहा कि ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिका ने उसके ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले की योजना फिलहाल टाल दी है. डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान ने कहा कि उसकी सख्त चेतावनी के बाद अमेरिका पीछे हट गया और अपनी रणनीति बदलने को मजबूर हुआ है.

ईरान ने क्या दी थी धमकी?

अमेरिकी राष्ट्रपति के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम के बाद ईरान की ओर से कहा गया था कि अगर अमेरिका अपने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी पर अमल करता है, तो तेल और अन्य निर्यात के लिए अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को तत्काल पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कलीबाफ ने भी सोशल मीडिया एक्स अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि यदि ईरान के बिजली संयंत्रों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाता है, तो पूरे क्षेत्र के अहम बुनियादी ढांचे को टारगेट किया जाएगा. खाड़ी देशों में पीने के पानी के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा और जल शोधन प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया जाएगा.

फारस की खाड़ी में बिछा देंगे बारूदी सुरंगें- ईरान

वहीं, ईरान की रक्षा परिषद ने भी सोमवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो वह पूरे फारस की खाड़ी में समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछा देंगे. रक्षा परिषद ने कहा- दुश्मन द्वारा ईरान के तटों या द्वीपों को निशाना बनाने का कोई भी प्रयास स्वाभाविक रूप से और स्थापित सैन्य प्रथाओं के अनुसार फारस की खाड़ी और तटीय इलाकों में पहुंच के सभी मार्गों को बारूदी सुरंगों से भर देने का कारण बनेगा.

ट्रंप का बयान- अमेरिका पांच दिन तक ईरान के पावर प्लांट पर नहीं करेगा हमला

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पांच दिन के लिए ईरान के पावर प्लांट पर हमले नहीं करेगा. ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है जिससे युद्ध का पूर्ण और निर्णायक समाधान निकल सकता है. ट्रंप ने कहा कि बातचीत पूरे सप्ताह जारी रहेगी, वार्ता की प्रगति के आधार पर ही अगला कदम तय किया जाएगा.

मिडिल ईस्ट में जारी है जंग, सैकड़ों लोगों की मौत

अमेरिका और ईरान की बयानबाजी के बीच मीडिल ईस्ट की जंग जारी है. 28 फरवरी से शुरू हुई जंग अब 24वें दिन में पहुंच गई है. अब तक युद्ध में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1500 से अधिक हो गई है. वहीं, इजराइल में ईरानी हमलों में 15 लोग मारे गए हैं. कब्जे वाले वेस्ट बैंक और अरब देशों में कम से कम 13 अमेरिकी सैन्यकर्मी और एक दर्जन से अधिक नागरिक मारे गए हैं. (इनपुट भाषा)

Also Read: पहले तने फिर झुके ट्रंप, कहा- अगले 5 दिन ईरान के पावर प्लांट पर हमला नहीं करेगा अमेरिका

Previous article कोल्ड स्टोरेज किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं : स्पीकर
Next article ट्रेलर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel