[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरान ने होर्मुज खोलने का किया ऐलान, ट्रंप ने जताई खुशी, धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम

ईरान ने होर्मुज खोलने का किया ऐलान, ट्रंप ने जताई खुशी, धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम

0
ईरान ने होर्मुज खोलने का किया ऐलान, ट्रंप ने जताई खुशी, धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, फोटो- पीटीआई

Strait of Hormuz: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को सभी कमर्शियल जहाजों के लिए खोल दिया है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसकी घोषणा की. तेहरान ने होर्मुज पूरी तरह खोलने का फैसला ऐसे समय में किया है, जब एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान और इजराइल के बीच 10 दिन के युद्धविराम की घोषणा की थी. इससे पहले अमेरिका और इजराइल के साथ लड़ाई के दौरान ईरान ने होर्मुज को बंद कर दिया था. इसके बंद होने से वैश्विक ईंधन आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई थी. बांग्लादेश-श्रीलंका समेत कई देशों में तेल और गैस की घोर किल्लत हो गई थी.

इजराइल-लेबनान सीजफायर के बाद लिया फैसला

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- लेबनान में हुए सीजफायर को देखते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए मार्ग युद्धविराम के बचे हुए समय तक पूरी तरह से खुला रहेगा. उन्होंने यह भी कहा है कि जहाजों को ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन की ओर से पहले से तय रास्ते पर ही चलना होगा. ईरान और अमेरिका के वीच 14 दिनों का युद्धविराम हुआ है, जो 22 अप्रैल तक लागू रहेगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया ट्वीट, जताई खुशी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इस फैसले का स्वागत किया है और धन्यवाद दिया है. अराघची के पोस्ट के कुछ ही देर बाद ट्रंप ने भी अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर इस घोषणा को साझा किया. ट्रंप ने कहा- ईरान ने अभी-अभी ऐलान किया है कि ईरान जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और आवागमन के लिए पूरी तरह से तैयार है.

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. दुनिया के कुल कच्चे तेल का लगभग पांचवां हिस्सा (20%) इसी रास्ते से होकर गुजरता है. सऊदी अरब, इराक, यूएई और कुवैत जैसे प्रमुख तेल निर्यातक देश अपने शिपमेंट के लिए इसी मार्ग पर निर्भर हैं.

ट्रंप ने कहा- जारी रहेगी नाकाबंदी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी तब तक पूरी ताकत से जारी रहेगी जब तक तेहरान युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ किसी समझौते पर नहीं पहुंच जाता. उन्होंने कहा कि होर्मुज पूरी तरह से खुला है और व्यापार और आवागमन के लिए तैयार है, लेकिन ईरान के संबंध में नौसैनिक नाकेबंदी तब तक पूरी तरह से लागू रहेगी जब तक ईरान के साथ हमारा समझौता शत प्रतिशत पूरा नहीं हो जाता. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रक्रिया बहुत तेजी से आगे बढ़नी चाहिए क्योंकि अधिकांश बिंदुओं पर पहले ही बातचीत हो चुकी है.

Truth Social Trump 1
ईरान ने होर्मुज खोलने का किया ऐलान, ट्रंप ने जताई खुशी, धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम 3

मैक्रों, स्टार्मर ने होर्मुज खुलने का किया स्वागत

फ्रांस और ब्रिटेन के नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की घोषणा का स्वागत किया है. हालांकि उन्होंने कहा कि इसे स्थायी तौर पर खोलना चाहिए. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर का कहना है कि वे समुद्री सुरक्षा बहाल करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मिशन की योजना बनाते रहेंगे. अगले सप्ताह लंदन में इसको लेकर बैठक भी की जाएगी.

होर्मुज खुलते ही कच्चे तेल के दामों में बड़ी गिरावट

होर्मुज स्ट्रेट के खुलने की खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 10% से अधिक की गिरावट आई. इस फैसले से वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता की उम्मीद बढ़ी है. ईरान के ऐलान के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई. S&P 500 (अमेरिकी शेयर बाजार का सूचकांक) में 0.7% की बढ़त, Dow Jones Industrial Average (अमेरिकी स्टॉक मार्केट इंडेक्स) में 1% की वृद्धि और Nasdaq Composite (अमेरिकी शेयर बाजार सूचकांक) में भी लगभग 1% की तेजी दर्ज की गई. मार्च के अंत से अब तक अमेरिकी बाजारों में 11% से अधिक की बढ़त देखी गई है, जो इस उम्मीद पर आधारित है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था बड़े संकट से बच सकती है.

Previous article बिजली कटौती व बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
Next article दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel