[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरान का नया दांव, होर्मुज पार करने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी

ईरान का नया दांव, होर्मुज पार करने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी

0
ईरान का नया दांव, होर्मुज पार करने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी
होर्मुज स्ट्रेट की तस्वीर, फोटो एक्स

Iran Israel War: इजराइल और अमेरिकी हमले के बीच होर्मुज पर ईरान बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रहा है. रॉयटर्स के अनुसार एक ईरानी सांसद ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट से पार होने वाले सभी जहाजों से टोल टैक्स वसूलने पर विचार किया जा रहा है. मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार मोहम्मद मुखबेर ने कहा- हम होर्मुज पर पश्चिम पर बैन लगा सकते हैं और इस मार्ग से गुजरने से रोक सकते हैं. फिलहाल होर्मुज पर ईरान ने प्रतिबंध लगा दिया है और वहां से गुजरने वाले जहाजों पर हमला कर रहा है.

होर्मुज पर अगर ईरान टोल टैक्स लागू करता है, तो क्या होगा असर

होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस सप्लाई होते हैं. अगर होर्मुज पर ईरान टैक्स लगाता है, तो दुनिया भर में तेल और गैस की कीमत बढ़ जाएगी. एशियाई देश होर्मुज पर बहुत अधिक निर्भर हैं. इसी रास्ते चीन, भारत, जापान, साउथ कोरिया और यूरोप के कई देशों तक Liquefied Natural Gas (LNG) पहुंचता है.

ईरान ने खाड़ी में तेल एवं गैस प्रतिष्ठानों पर हमले तेज किए

ईरान ने फारस की खाड़ी में साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजराइल के हमले के जवाब में गुरुवार को खाड़ी देशों में तेल और गैस के प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है. ईरान ने ड्रोन से लाल सागर में स्थित सऊदी अरब की एक रिफाइनरी को निशाना बनाया.

ट्रंप ने ईरान को धमकी दी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आश्वासन दिया कि इजराइल ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र साउथ पार्स पर और हमले नहीं करेगा. लेकिन अगर ईरान ने कतर पर फिर हमला किया तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा और उस पूरे क्षेत्र को उड़ा देगा. ट्रंप ने कहा, मैं इस पैमाने की हिंसा और विनाश की अनुमति नहीं देना चाहता क्योंकि इसका ईरान के भविष्य पर दीर्घकालिक असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: ईरान पर आज सबसे बड़ा हमला करेगा अमेरिका, US रक्षा सचिव बोले- अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह

Previous article सतगावां में यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
Next article सीएम की कुर्सी संभाल चुके दिग्गज भी हार चुके हैं चुनाव
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel