[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World खामेनेई जिंदा हैं या हो चुकी है मौत? नेतन्याहू ने मारे जाने का किया दावा, ईरान ने कहा- जीवित हैं सुप्रीम लीडर

खामेनेई जिंदा हैं या हो चुकी है मौत? नेतन्याहू ने मारे जाने का किया दावा, ईरान ने कहा- जीवित हैं सुप्रीम लीडर

0
खामेनेई जिंदा हैं या हो चुकी है मौत? नेतन्याहू ने मारे जाने का किया दावा, ईरान ने कहा- जीवित हैं सुप्रीम लीडर
बेंजामिन नेतन्याहू और खामेनेई, फोटो एक्स

Iran Israel US Strike: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. नेतन्याहू ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा कि हमलों में खामेनेई के परिसर को निशाना बनाया गया. इस बात के संकेत बढ़ रहे हैं कि खामेनेई की मौत हो गई है. सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं. सीनियर इजराइली अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया की ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की मौत हो गई है. उनका शव मिल गया है.

ईरान ने कहा- जिंदा हैं खामेनेई

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एनबीसी न्यूज से कहा कि जहां तक ​​मुझे पता है, खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान जीवित हैं. उन्होंने इस हमले को अकारण, अवैध और पूरी तरह से अनुचित बताया.

खामेनेई के बेटी-दामाद की भी मौत

तेहरान के सिटी काउंसिल के हवाले से खबर है कि इजराइल और अमेरिकी हमले में खामेनेई के बेटे और दामाद भी मारे गए हैं. दावा किया जा रहा है कि खामेनेई भी हमले में मारे गए, लेकिन ईरान उनकी मौत की खबर को छुपा रहा है.

अमेरिकी-इजराइल हमले में ईरान में 201 लोगों की मौत

अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला शुरू किया. ईरान के सरकारी मीडिया ने शनिवार शाम को रेड क्रिसेंट के हवाले से बताया कि कम से कम 201 लोग मारे गए हैं और 700 से अधिक घायल हुए हैं.

ईरान ने किया जवाबी हमला, दुबई, कुवैत, कतर पर दागा मिसाइल

ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे. ईरान ने दुबई, कुवैत, UAE, कतर, सऊदी अरब, बहरीन पर मिसाइल दागा. हमलों की शुरुआत के लगभग 12 घंटे बाद, अमेरिकी सेना ने कहा कि सैकड़ों ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बावजूद अमेरिकी ठिकानों पर कोई अमेरिकी हताहत नहीं हुआ और मामूली नुकसान हुआ. उसने कहा कि ईरान में ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ कमान की सुविधाओं, वायु रक्षा क्षमताओं, मिसाइल और ड्रोन प्रक्षेपण स्थलों और सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया.

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को किया बंद

ईरान ने आधिकारिक रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Hormuz Strait) को बंद करने की घोषणा कर दी है. जिससे दुनिया भर में तेल संकट गहराने का खतरा मंडराने लगा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है. अगर यह बंद लंबे समय तक जारी रहता है तेल कीमतों पर सीधा असर पड़ेगा.

Previous article स्क्रीन पर संजय सेठ ने पीएम का भाषण चलाया, इसमें कांग्रेस का जिक्र होने पर इरफान उठ कर चले गये
Next article पंचांग 1 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी, जानें शुभ-अशुभ समय
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel