[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World अमेरिकी विमान गिराकर बोला ईरान- अब आसमान पर होगा हमारा कब्जा; इजरायल के लिए ‘ब्लैक फ्राइडे’

अमेरिकी विमान गिराकर बोला ईरान- अब आसमान पर होगा हमारा कब्जा; इजरायल के लिए ‘ब्लैक फ्राइडे’

0
अमेरिकी विमान गिराकर बोला ईरान- अब आसमान पर होगा हमारा कब्जा; इजरायल के लिए ‘ब्लैक फ्राइडे’
एआई द्वारा बनाई गई डिफेंस सिस्टम से फाइटर जेट को मार गिराने की तस्वीर.

Iran Downs US Jets: ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. शनिवार को ईरान की सरकारी मीडिया IRIB ने दावा किया कि उनकी सेना ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है. ईरान के खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता के मुताबिक, शुक्रवार का दिन उनकी सेना के लिए ‘गर्व का दिन’ था, जबकि अमेरिका और इजरायल के लिए इसे ‘ब्लैक फ्राइडे’ और अपमानजनक दिन बताया.

35वें दिन ईरान का बड़ा हमला 

युद्ध के 35वें दिन ईरान ने दावा किया कि उनके एयर डिफेंस यूनिट्स ने अमेरिकी फाइटर जेट्स, ड्रोन्स और हेलिकॉप्टरों पर सटीक निशाना लगाया. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने CNN को दिए बयान में सिर्फ एक ‘F-15E स्ट्राइक ईगल’ लड़ाकू विमान के गिरने की पुष्टि की है. ईरान का कहना है कि उन्होंने कई आधुनिक प्लेटफॉर्म्स को तबाह किया है.

स्वदेशी डिफेंस सिस्टम से अमेरिका को दी चुनौती

ईरान के प्रवक्ता ने IRIB को बताया कि उनके देश के युवाओं ने खुद के दम पर आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम तैयार किए हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान अब अपने आसमान पर पूरी तरह से कंट्रोल हासिल कर लेगा. प्रवक्ता के अनुसार, इन हथियारों को एक-एक करके मैदान में उतारा जा रहा है ताकि दुनिया को दुश्मन की असलियत दिखाई जा सके.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: 48 घंटे में ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खोलो वरना तबाही के लिए रहो तैयार

IRGC कमांडर बोले- जनता चाहती है अमेरिका को सीधा जवाब देना

ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी से बात करते हुए IRGC की आशुरा यूनिट के कमांडर ने कहा कि इस जंग में आखिर में ईरान की ही जीत होगी. उन्होंने साफ किया कि ईरान की जनता चाहती है कि उनके अधिकारी अमेरिका और इजरायल की नीतियों का डटकर मुकाबला करें. कमांडर के मुताबिक, देश के बड़े अधिकारियों को जनता के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: एक्सपर्ट बोले- ‘बेहतरीन पायलट भी ईरान के सामने हो जाएंगे बेबस’, अमेरिकी फाइटर जेट F-15E के गिरने पर दिया बयान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel