[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World कुवैत में अमेरिकी F-15 मार गिराने का दावा ईरान ने किया, देखें वीडियो

कुवैत में अमेरिकी F-15 मार गिराने का दावा ईरान ने किया, देखें वीडियो

0
कुवैत में अमेरिकी F-15 मार गिराने का दावा ईरान ने किया, देखें वीडियो
अमेरिकी एफ 15 के वीडियो का स्क्रीनशॉट (Photo: X)

Kuwait : पश्चिम एशिया में शनिवार को इजरायल-अमेरिका के हमलों में खामेनेई की मौत के बाद तनाव और बढ़ गया है. इसी बीच सोमवार को Islamic Republic News Agency (IRNA) ने दावा किया कि कुवैत में सोमवार सुबह एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान मार गिराया गया. आईआरएनए ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया. इसमें कथित तौर पर अमेरिकी F-15 के गिराए जाने का वीडियो नजर आ रहा है. हालांकि, इस दावे की पुष्टि अमेरिका की ओर से नहीं की गई है.

सोशल मीडिया पर भी क्लिप वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

इस बीच एसोसिएटेड प्रेस ने खबर दी कि कुवैत के उस इलाके में धुआं देखा गया जहां अमेरिकी दूतावास स्थित है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इलाके में सोमवार को धुआं उठता देखा गया. इससे पहले इलाके में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को दूतावास से दूर रहने की सलाह दी गई थी. कुवैत में अमेरिकी दूतावास के पास रहने वाले मिस्र के श्रमिक अयमान मोआद ने बताया कि उसकी नजर इलाके में उठते धुएं पर गई. हालांकि, अयमान को यह जानकारी नहीं थी कि क्या यह हमला दूतावास को निशाना बनाकर किया गया था या नहीं.

यह भी पढ़ें : कौन हैं अयातुल्ला अलीरेजा अराफी, जिन्हें बनाया गया है ईरान का कार्यवाहक सुप्रीम लीडर

अमेरिका ने जारी किया था अलर्ट

इससे पहले, अमेरिका ने कुवैत में मौजूद अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और घरों के भीतर रहने का अलर्ट जारी किया था. अलर्ट में बिना विस्तार से जानकारी दिए कहा गया था कि दूतावास न आएं.

यह भी पढ़ें : US मिलिट्री पावर: ईरान में 1000 ठिकाने तबाह, इन हथियारों से बरसाए बम-बारूद; पूरी लिस्ट

Previous article कल का राशिफल 3 मार्च 2026: इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, जानें किन्हें रहना होगा सतर्क?
Next article Petrol Diesel Price: बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ेगा बोझ
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel