[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरान ने अमेरिकी पायलट पर रखा इनाम, F-15 गिराने के बाद ‘पकड़ो या मारो’ का आदेश

ईरान ने अमेरिकी पायलट पर रखा इनाम, F-15 गिराने के बाद ‘पकड़ो या मारो’ का आदेश

0
ईरान ने अमेरिकी पायलट पर रखा इनाम, F-15 गिराने के बाद ‘पकड़ो या मारो’ का आदेश
अमेरिकी F-15 फाइटर जेट.

Iran Bounty US Pilot: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर आ गई है. ईरानी सेना (IRGC) ने अपने दक्षिण-पश्चिमी इलाके में एक अमेरिकी पायलट को पकड़ने के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. ईरान के क्षेत्रीय गवर्नर ने ऐलान किया है कि जो भी इस ‘दुश्मन’ को पकड़ेगा या मारेगा, उसे इनाम और सम्मान दिया जाएगा. दरअसल, अभी तक ईरान के इलाके में एक अमेरिकी F-15 पायलट लापता है. ईरान ने पायलट को पकड़ने के लिए 60 हजार डॉलर (करीब 55 लाख रुपये) के बाउंट का ऑफर दिया है.

23 साल में पहली बार अमेरिका को लगा इतना बड़ा झटका

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, दो सीटों वाले F-15E विमान के एक क्रू मेंबर को शुक्रवार को बचा लिया गया था, लेकिन दूसरे की तलाश जारी है. यह अमेरिका के लिए बहुत बड़ी हार मानी जा रही है, क्योंकि 28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में पहली बार उसके लड़ाकू विमान गिरे हैं. एपी की रिपोर्ट में रिटायर्ड ब्रिगेडियर जनरल ह्यूस्टन कैंटवेल ने बताया कि पिछले 23 साल में (2003 के इराक युद्ध के बाद) यह पहली बार है जब किसी युद्ध में अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया गया है.

युद्ध के मैदान में फंसे अमेरिकी पायलट 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान को ‘पाषाण युग’ में भेजने की धमकी दी थी, लेकिन अब अमेरिका खुद बंधक संकट जैसी स्थिति में फंसता दिख रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, लापता पायलट को खोजने गए दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों पर भी ईरान ने फायरिंग की, हालांकि वे किसी तरह बचकर निकल आए. ईरानी मीडिया का दावा है कि उन्होंने एक अमेरिकी A-10 अटैक एयरक्राफ्ट को भी मार गिराया है, जिसका पायलट सुरक्षित निकलकर कुवैत पहुंच गया है.

पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता टूटी

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की कोशिशों से होने वाली सीजफायर की बातचीत अब खत्म हो गई है. ईरान ने साफ कर दिया है कि वह इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों से नहीं मिलेगा. इधर, अमेरिकी प्रशासन के अंदर भी अब जमीनी हमले को लेकर बहस शुरू हो गई है, क्योंकि जनता इस युद्ध के पक्ष में नहीं है. लोग इसे इराक और वियतनाम जैसी गलती मान रहे हैं जिससे ग्लोबल इकोनॉमी को भारी नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका जंग: अधिकारी की पत्नी की मौत पर भड़के राष्ट्रपति पेजेश्कियान, बोले- दुनिया करे फैसला कौन आतंकी?

ईरान में तबाही और मौतों का आंकड़ा

यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, इस जंग में अब तक 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं और 300 से ज्यादा घायल हैं. वहीं, ईरान में अब तक करीब 4,000 लोगों की जान जा चुकी है. तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास भी एक हमला हुआ है जिसमें एक शख्स की मौत हुई है. शनिवार को ईरान के पेट्रोकेमिकल जोन और पानी के गोदामों पर भी एयर स्ट्राइक की खबरें आई हैं. ईरान ने इसके जवाब में इजरायल और अमेरिका के साथी खाड़ी देशों पर ड्रोन और मिसाइलों की बारिश कर दी है.

ये भी पढ़ें: पूर्व अमेरिकी सैनिक बना भाड़े का हत्यारा, UAE के लिए किए ‘किल जॉब’, हर महीने करोड़ों की कमाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel