[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ईरान ने लिया ये बड़ा फैसला! चर्चा हो रही है पूरी दुनिया में

ईरान ने लिया ये बड़ा फैसला! चर्चा हो रही है पूरी दुनिया में

0
ईरान ने लिया ये बड़ा फैसला! चर्चा हो रही है पूरी दुनिया में

जहां एक ओर इजराइल और हमास के बीच युद्ध लगातार तेरह दिनों से जारी है. वहीं ईरान से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जो चर्चा का केंद्र बन चुकी है. दरअसल, ईरान ने किंडरगार्टन और प्राइमरी स्कूल में अंग्रेजी, अरबी समेत सभी विदेशी भाषाओं को पढ़ाने पर रोक लगाने का काम किया है. इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से रोक इसपर लगा दी गई है. सरकारी मीडिया की रिपोर्ट पर नजर डालें तो, शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी मसूद तेहरानी-फरजाद ने इस बाबत जानकारी साझा की है. फरजाद की ओर से कहा गया कि किंडरगार्टन, नर्सरी और प्राइमरी स्कूलों में विदेशी भाषाओं को पढ़ाने पर बैन लगा दिया गया है. इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उक्त फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि इस उम्र में बच्चे की ईरानी पहचान डेवलप हो रही होती है.

यहां चर्चा कर दें कि ईरान ने 2018 में ही प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाने पर रोक लगाने का काम किया था, लेकिन यह माध्यमिक विद्यालय से पढ़ाई जाती है. इस संबंध में जानकारी देते हुए मसूद तेहरानी-फरजाद ने कहा कि विदेशी भाषाओं के पढ़ाने पर प्रतिबंध न केवल अंग्रेजी, बल्कि अरबी सहित दूसरी भाषाओं पर भी लागू किया जाएगा. यहां बताते चलें कि फारसी ही ईरान की एकमात्र आधिकारिक भाषा है जिसे पढ़ाई में अहमियत दी जा रही है. जून 2022 की बात करें तो इस वक्त ईरान के शिक्षा मंत्रालय ने देश भर के स्कूलों में फ्रेंच पढ़ाने का ट्रायल शुरू करने के संकेत दिये थे. अंग्रेजी भाषा के एकाधिकार को खत्म करने के मकसद से उपरोक्त कदम उठाया गया.

Also Read: Israel Hamas War : अस्पताल में 500 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ? देखें भयावह तस्वीरें

इंटरनेशनल स्कूलों को लेकर भी किया गया फैसला

यही नहीं, सितंबर में देश ने ईरानी या ड्युअल-नेशनल स्टूडेंट्स के इंटरनेशनल स्कूलों में जाने पर बैन लगाने का फैसला लिया गया था जिसकी चर्चा भी पूरी दुनिया में हुई थी. इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा गया था कि बच्चों पर देश के स्कूल करिकुलम का पालन करने का दायित्व है. रिपोर्ट पर नजर डालें तो, इस फैसले के कारण तेहरान के फ्रांसीसी और जर्मन इंस्टीट्यूट्स सहित कुछ अंतरराष्ट्रीय स्कूलों में छात्रों की संख्या में अचानक गिरावट देखने को मिली थी. दूसरी ओर, ईरान में महिला अधिकारों, लोकतंत्र और मृत्युदंड के खिलाफ वर्षों से लगातार संघर्ष करने वाली नरगिस मोहम्मदी को लेकर एक खबर आई. जी हां…उन्हें इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया गया. वह इस समय जेल की सलाखों के अंदर हैं. मोहम्मदी वो नाम है जो अपने आंदोलन की वजह से बार-बार गिरफ्तार होने और जेल जाने के बाद भी अपना काम जारी रखे हुए हैं.

Previous article WhatsApp को मिला नया इंटरफेस, अब एक साथ होगी चैटिंग और वीडियो कॉलिंग
Next article SSC MTS, हवलदार रिजल्ट की घोषणा, ssc.nic.in पर चेक करें परिणाम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel