होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकर पर ईरान ने किया हमला, कहा-प्रतिबंध जारी रहेगा

Strait of Hormuz : होर्मुज स्ट्रेट 17 अप्रैल को खुलने के बाद 18 को एक बार फिर बंद कर दिया गया है. ईरान ने अमेरिकी धमकी के बाद यह फैसला किया है.

By Rajneesh Anand | April 18, 2026 6:37 PM

Strait of Hormuz : मिडिल ईस्ट में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव एकबार फिर बढ़ गया है. इस बार तनाव की वजह है ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में शनिवार को एक टैंकर पर हमला करना. ब्रिटेन की सेना ने यह जानकारी दी है कि ईरान से जुड़ी गनबोट ने एक टैंकर पर गोलीबारी की.

हमला तब हुआ जब टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था

ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी के अनुसार ईरान के दो गनबोट ने होर्मुज से गुजर रहे एक टैंकर को निशाना बनाया. हालांकि राहत की बात यह है कि इस हमले में टैंकर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं.

ईरान ने होर्मुज पर प्रतिबंध की फिर की घोषणा

ईरान ने 17 अप्रैल को यह कहा था कि वह होर्मुज स्ट्रेट पर लगाए प्रतिबंध को वापस लेता है और सभी जहाजों के आवागमन की अनुमति देता है. लेकिन शनिवार 18 अप्रैल को ईरान ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर प्रतिबंध फिर से लागू करने की घोषणा कर दी. उसके बाद ही टैंकर पर हमले की यह घटना हुई है. प्रतिबंध की घोषणा सुबह की गई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी नाकेबंदी तब तक पूरी तरह प्रभावी बनी रहेगी, जब तक तेहरान अमेरिका के साथ समझौते पर नहीं पहुंचता, जिसमें उसके परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा भी शामिल है.

ये भी पढ़ें : आईपीएल का खिताब सबसे अधिक बार जीतने वाली तीनों टीमें इस सीजन में फिसड्डी क्यों?

महिला आरक्षण: जब पक्ष-विपक्ष दोनों समर्थक, तो 543 सीटों पर क्यों लागू नहीं हो सकता कानून?