[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Iran attacks Israel: क्या ईरान के परमाणु ठिकानों को इजराइल बनाएगा निशाना ? पूरी दुनिया चिंता में

Iran attacks Israel: क्या ईरान के परमाणु ठिकानों को इजराइल बनाएगा निशाना ? पूरी दुनिया चिंता में

0
Iran attacks Israel: क्या ईरान के परमाणु ठिकानों को इजराइल बनाएगा निशाना ? पूरी दुनिया चिंता में
Iran attacks Israel/ File Photo

Iran attacks Israel: इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है. इस बीच इजराइल के सैन्य प्रमुख का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि इजराइल सप्ताह के अंत तक ईरान द्वारा किये गये मिसाइल हमले का मुंहातोड़ जवाब देगा. उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि इजराइल अपने दुश्मन पर कब और कैसे कार्रवाई करेगा. इस बीच International Atomic Energy Agency (IAEA ) ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि ईरान के परमाणु ठिकाने पर हमला किया जा सकता है.

क्या कहा लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने

Israel Defense Forces के लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने इस जंग को लेकर कहा है कि इजराइल अब भी अपने कदमों पर विचार कर रहा है लेकिन ईरानी मिसाइलों और हमलावर ड्रोनों के हमले का जवाब हमारी ओर से दिया जाएगा और वो भी अच्छे तरीके से…हलेवी ने नेवातिम हवाई अड्डे की यात्रा के दौरान उक्त बात कही है. इजराइल का कहना है कि ईरानी हमले में नेवातिम हवाई अड्डे को क्षति पहुंची है, वो भी मामूली तौर पर…

इजराइल से जवाबी कार्रवाई नहीं करने की अपील

इस बीच आपको बता दें कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पूरी तरह से एक्टिव हैं. वे संभावित प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. ईरान द्वारा सैकड़ों ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ क्रूज मिसाइलों से किये गये हमले के बाद दुनियाभर के देशों के नेता इजराइल से जवाबी कार्रवाई नहीं करने की अपील कर रहे हैं. अब देखना है कि इजराइल अपने दुश्मन को कब और कैसे जवाब देता है जिसके संकेत उसकी ओर से दिये गये हैं.


Read Also : Iran Israel War: जहाज में फंसे 17 भारतीयों की कब होगी रिहाई, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान से की बात

14041 Ap04 14 2024 000049B
The following map locates israel and iran after iran has fired drones at israel

13 अप्रैल को हुआ ईरान की ओर से हमला

उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल को हुआ ईरानी हमला पहला मौका था जब देश की 1979 की इस्लामी क्रांति से चली आ रही दशकों की दुश्मनी के बाद भी, ईरान ने इजराइल पर सीधा सैन्य हमला किया है. यह हमला सीरिया में संदिग्ध इजराइली हमले के कुछ दिनों के बाद किया गया. इस हमले में एक ईरानी वाणिज्यदूतावास भवन में दो ईरानी जनरलों की जान गई थी.

Previous article झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू, टीम अध्ययन के लिए मध्य प्रदेश गयी
Next article साहिबगंज : सदर अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर मरीजों ने जमकर मचाया कोहराम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel