Israel Iran War: इजरायल में धमाकों की आवाजें गूंजी, अलर्ट जारी

Israel Iran War: उत्तरी इजरायल में धमाकों की आवाजें गूंज रहीं हैं. ईरान से आने वाली मिसाइलों को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं. जानें इजरायल डिफेंस फोर्स ने क्या दी जानकारी.

By Amitabh Kumar | February 28, 2026 2:36 PM

Israel Iran War: इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कुछ समय पहले ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें दागी गईं. खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम एक्टिव है. पिछले कुछ मिनटों में होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों के मोबाइल फोन पर सीधे अलर्ट मैसेज भेजा है. कहा गया है कि सभी लोग सावधान रहें और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इजरायल को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलें दागीं.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा कि इजरायल और अमेरिका ने ईरान में आतंकवादी शासन द्वारा पैदा किए गए खतरे को खत्म करने के लिए अभियान शुरू किया. उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस आतंकवादी शासन को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देना चाहिए. हमारा संयुक्त अभियान ईरानी लोगों को अपने भविष्य का निर्णय लेने का मौका देगा.

यह भी पढ़ें : Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए

अमेरिका और इज़राइल ने शनिवार को ईरान पर हमला शुरू कर दिया. पहला हमला सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के दफ्तर के पास हुआ. ईरानी मीडिया ने पूरे देश में हमलों की खबरें दीं और राजधानी तेहरान से धुएं का गुबार उठता दिखा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान में बड़े पैमाने पर युद्ध अभियान शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें : बोले डोनाल्ड ट्रंप- हर जगह बम गिराए जाएंगे, घर से बाहर न निकलें ईरान के लोग

हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका ने ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के लिए दबाव बनाने के लिए क्षेत्र में लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों का बड़ा बेड़ा तैनात कर रखा है.