[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरान का बहरीन पर बड़ा हमला, ऑयल रिफाइनरी पर दागीं मिसाइलें, धू-धूकर जली

ईरान का बहरीन पर बड़ा हमला, ऑयल रिफाइनरी पर दागीं मिसाइलें, धू-धूकर जली

0
ईरान का बहरीन पर बड़ा हमला, ऑयल रिफाइनरी पर दागीं मिसाइलें, धू-धूकर जली
हमलों की वजह से रिफाइनरी की एक यूनिट को भारी नुकसान हुआ है.

Iran Attack Bahrain Oil Refinery: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध का असर अब खाड़ी देशों तक साफ दिखाई देने लगा है. बहरीन ने दावा किया है कि ईरान की एक मिसाइल उसके राज्य संचालित तेल रिफाइनरी BAPCO पर आकर गिरी. हालांकि अधिकारियों के अनुसार गुरुवार रात लगी आग को जल्द ही बुझा लिया गया. रिफाइनरी का कामकाज सामान्य रूप से जारी है. इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

बहरीन के राष्ट्रीय संचार केंद्र के अनुसार यह रिफाइनरी देश के पूर्वी तट पर स्थित सितरा आईलैंड में है, जो राजधानी मनामा के दक्षिण में पड़ता है. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में जवाबी हमलों की रफ्तार बढ़ा दी है. विश्लेषकों का मानना है कि क्षेत्र में ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाए जाने से वैश्विक तेल आपूर्ति और बाजार पर असर पड़ सकता है. 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दो मिसाइलें रिफाइनरी पर गिरती हैं. आसमान में बहरीन का एंटी मिसाइल सिस्टम अगली मिसाइलों को रोकने का प्रयास करता है. वहीं हमले के बाद लोग अपने घरों की छतों पर आते दिख रहे हैं. यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि खाड़ी क्षेत्र का तेल उद्योग इन देशों की अर्थव्यवस्था की मुख्य आधारशिला है. ऐसे में तेल ढांचे को निशाना बनाए जाने से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

तेल और गैस रिफाइनरी को निशाना बना रहा है ईरान

इससे पहले ईरान ने सऊदी अरब और कतर के एनर्जी रिफाइनरी को निशाना बनाया था. सऊदी अरब में रास तनुरा ऑयर रिफाइनरी और कतर में  रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी और मेसाईद इंडस्ट्रियल सिटी (LNG प्रोडक्शन प्लांट)  पर ईरान ने ड्रोन अटैक किया. ये हमले इतने घातक थे कि दोनों देशों ने फिलहाल इन जगहों से ऑपरेशंस बंद हो चुके हैं. वहीं, अजरबैजान ने भी आरोप लगाया कि ईरान ने उस पर ड्रोन से हमला किया, हालांकि तेहरान ने इस आरोप से इनकार किया है.

ईरान ने गुरुवार को इन देशों को निशाना बनाया- 

1. सऊदी अरब: राजधानी रियाद में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका दूतावास परिसर पर ड्रोन हमला हुआ. सऊदी वायु रक्षा प्रणाली ने कई ड्रोन और तीन क्रूज मिसाइलों को अल‑खारज शहर के पास ही नष्ट कर दिया.

2. संयुक्त अरब अमीरात: राजधानी अबू धाबी में कई धमाकों की आवाज सुनी गई, जहां वायु रक्षा प्रणाली ने संभावित मिसाइल हमलों को रोकने की कोशिश की. फुजैराह अमीरात में भी मिसाइल खतरे को देखते हुए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय किया गया. इससे पहले अबू धाबी में हुए हमले में छह विदेशी नागरिक घायल हुए थे.

3. कतर: राजधानी दोहा की ओर दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों को कतर की वायु रक्षा प्रणाली ने इंटरसेप्ट कर दिया. एक मिसाइल कतर के समुद्री क्षेत्र में गिर गई. इसके अलावा चार ड्रोन भी मार गिराए गए.

4. कुवैत: कुवैत तट के पास समुद्र में एक तेल टैंकर के निकट जोरदार विस्फोट हुआ. इस घटना के बाद समुद्र में तेल रिसाव की जानकारी सामने आई.

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

ईरान ने IRIS Dena पर हमले के बाद दी है कड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट का यह युद्ध अब सातवें दिन में पहुंच चुका है और इसका असर मध्य पूर्व से बाहर तक फैलता दिख रहा है. गुरुवार को ईरान ने क्षेत्र में हमलों की एक नई लहर शुरू की. उसने इजरायल और अमेरिका के सैन्य ठिकानों और कई अन्य देशों को निशाना बनाया. ईरान ने यह भी चेतावनी दी कि उसके युद्धपोत को टॉरपीडो से डुबोने की घटना पर अमेरिका को कड़वा पछतावा होगा. दरअसल एक दिन पहले अमेरिका ने दावा किया था कि उसने श्रीलंका के पास समुद्र में ईरानी फ्रिगेट IRIS Dena को डुबो दिया. 

तेल यातायात पर पड़ा है बुरा असर

इस संघर्ष का असर तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय यातायात पर भी पड़ रहा है. ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अहम समुद्री मार्गों में जहाजों पर हमले हुए हैं, जिनसे होकर दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का तेल गुजरता है. इसके चलते वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में भी उछाल देखा गया है. खाड़ी के अन्य देशों ने भी सुरक्षा घटनाओं की जानकारी दी है. यूएई में अल धफरा एयर बेस के पास एक ड्रोन मार गिराया गया, जबकि कतर और सऊदी अरब ने भी ड्रोन और मिसाइल खतरों को लेकर अलर्ट जारी किया.

ये भी पढ़ें:- अभी फोकस ईरान युद्ध पर, फिर उसको देखेंगे… ट्रंप ने इस देश को बनाया अगला टारगेट

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस युद्ध में अब तक ईरान में 1,200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि लेबनान और इजरायल में भी कई लोगों की जान गई है. बढ़ते हमलों और क्षेत्रीय तनाव के कारण यह संघर्ष अब लंबे समय तक जारी रहने की आशंका जताई जा रही है.

Previous article Free Fire MAX रिडीम कोड्स, आज ही क्लेम करें फ्री गिफ्ट्स
Next article इस दिन लगने जा रहा है पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में आएगा नजर
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel