[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Indus Water Treaty : तुम पानी रोकोगे, हम तुम्हारी सांसें बंद कर देंगे, पाकिस्तान की भारत को धमकी, देखें Video

Indus Water Treaty : तुम पानी रोकोगे, हम तुम्हारी सांसें बंद कर देंगे, पाकिस्तान की भारत को धमकी, देखें Video

0
Indus Water Treaty : तुम पानी रोकोगे, हम तुम्हारी सांसें बंद कर देंगे, पाकिस्तान की भारत को धमकी, देखें Video
Pak Army Ahmed Sharif and Hafiz Saeed

Indus Water Treaty : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की सेना बौखलाई नजर आ रही है. सेना अब आतंकियों जैसी भाषा बोल रही है. सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को खुलेआम धमकी दी है, जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि उनकी भाषा लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की बयानबाजी से मिलती-जुलती है. यह विवादित बयान उन्होंने भारत द्वारा सिंधु जल संधि के निलंबन की प्रतिक्रिया में एक सार्वजनिक सभा में दिया. पाकिस्तान की यह उकसाऊ भाषा न सिर्फ तनाव बढ़ा सकती है, बल्कि क्षेत्रीय शांति के लिए भी खतरा बन सकती है. वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं– तुम हमारा पानी रोकोगे, हम तुम्हारी सांसें बंद कर देंगे. देखें वीडियो…

लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी कहते दिख रहे हैं, “अगर आप हमारा पानी रोकेंगे, तो हम आपकी सांसें बंद कर देंगे.” उनका यह बयान 2008 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के पुराने वीडियो के जैसा ही है. वीडियो इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. यह बयान ऐसे समय में आया जब भारत ने 23 अप्रैल को सिंधु जल संधि के कुछ हिस्सों को निलंबित करने का फैसला लिया. फैसला पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद लिया गया था. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर भी निशाना साधा था.

आतंकवादी हाफिज सईद के वीडियो में क्या था

सिंधु जल संधि के कुछ हिस्सों को भारत द्वारा निलंबित किए जाने के बाद आतंकवादी हाफिज सईद का एक वीडियो वायरल हुआ था. पुराने वीडियो के जरिये भारत को धमकाने की कोशिश की गई थी. वायरल वीडियो में हाफिज सईद भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए कहता है, “अगर तू पाकिस्तान का पानी रोकेगा तो हम तेरी सांसें बंद कर देंगे, दरियाओं में खून बहेगा.” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया था.

Previous article Illegal Clinics in Palamu: स्वास्थ्य विभाग की जांच में फर्जी क्लिनिकों का भंडाफोड़, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे तीन निजी अस्पताल
Next article Bihar: मासूम बेटे की आंखों के सामने पिता बना दरिंदा, 10 हजार रुपये के लिए मां की हत्या
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel