[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World इटली में भारतीय टूरिस्ट के साथ हुआ यौन उत्पीड़न, बीच सड़क पर रोकी कार और… पैसेंजर ने सुनाई पूरी दास्तां

इटली में भारतीय टूरिस्ट के साथ हुआ यौन उत्पीड़न, बीच सड़क पर रोकी कार और… पैसेंजर ने सुनाई पूरी दास्तां

0
इटली में भारतीय टूरिस्ट के साथ हुआ यौन उत्पीड़न, बीच सड़क पर रोकी कार और… पैसेंजर ने सुनाई पूरी दास्तां
पैसेंजर परमवीर का इटली में हुआ यौन उत्पीड़न. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Indian Tourist Passenger Paramvir Molested in Italy: भारतीय लोग आजकल दुनिया घूमने के शौकीन हो रहे हैं. दुनिया कहने को बहुत बड़ी भी है और घूमने के लिहाज से छोटी भी. यूरोप के देश अपनी साफ सफाई, सुंदरता और सुरक्षा के लिहाज से ट्रैवेलिंग के लिए सबसे बेस्ट माने जाते हैं. हालांकि कब किसके साथ बुरा हो जाए कहा नहीं जा सकता. इसी तरह का एक ट्रॉमैटिक एक्सपीरिएंस शेयर किया है भारतीय ट्रैवेलर परमवीर सिंह बेनीवाल ने. वे अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी दुनिया भर की यात्राओं के वीडियोज डालते रहते हैं. फिलहाल उनके यूरोप यात्रा में इटली देश की वीडियो सामने आई, जिसमें उन्होंने उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न का बयां किया है.

अपने लेटेस्ट वीडियो में परमवीर और उनका दोस्त इटली निवासी वर्जीनिया के घर किसी शादी में आए थे. परवीर का दोस्त और वर्जीनिया कहीं गए हुए थे. इसी दौरान परमवीर ने जर्मनी निकलने की योजना बना ली. उन्होंने पहले दिन में निकलने का प्लान बनाया था, लेकिन बाद में योजना में बदलाव करते हुए, उन्होंने रात में हिचहाइक (Hitchhike) करने का फैसला किया. हिचहाइकिंग में आप लोगों के साथ बिना पैसे दिए यात्रा कर सकते हैं, बशर्ते वे राजी हों.

एक मिनट के अंदर आई गाड़ी

परमवीर अपने वीडियो में बताते हैं कि वे इटली के नदर्न बवेरिया के छोटे से टाउन बेरूत से रात में निकले और पेट्रोल पंप के पास आकर खड़े हो गए. उनके पास अगले टाउन तक जाने की तख्ती थी, उन्हें इस जगह पर रुके अभी कुछ ही देर हुए थे कि एक कार वाला आकर रुका और उनसे एक भद्दी डिमांड कर दी. पैसेंजर परमवीर ने इस घटना का वर्णन करते हुए कहा, ‘भाईसाहब, अभी-अभी मेरे साथ जो हुआ, वह सच में एक बहुत ही ट्रॉमेटिक अनुभव था. एक मिनट के अंदर ही एक गाड़ी आकर रुकी और जो कुछ हुआ, उसे मैं ठीक से कैमरे पर भी बयान नहीं कर सकता. मैं खुद भी यकीन नहीं कर पा रहा कि ऐसा मेरे साथ हो सकता है. यह ऐसा अनुभव था जिसे कोई इमेजिन भी नहीं कर सकता.’

परमवीर ने आगे बताया, ‘थोड़ी देर बाद एक गाड़ी आकर रुकी. ड्राइवर ने मुझसे पूछा कि मुझे कहां जाना है. मैंने उससे कहा कि मैं ट्रेंटो जा रहा हूं. उसने जवाब दिया कि वह दूसरी दिशा में जा रहा है. इसके बाद उसने मुझसे कुछ ऐसी बेहद गंदी और शर्मनाक बातें कहीं, जिन्हें मैं यहां बता भी नहीं सकता. वह एक आदमी था और उसकी बातों ने मुझे पूरी तरह हिला दिया. यह सब एक मिनट के अंदर, शायद उससे भी कम समय में हो गया. मैंने उसे साफ-साफ मना कर दिया.’

बातचीत का क्रम आगे बढ़ा, ‘उसने फिर कहा कि तुम दूसरी दिशा में खड़े हो जाओ, वहां से कोई तुम्हें ट्रेंटो ले जाएगा. मैंने कहा ठीक है, गो अवे, आई एम गुड. वह वहां से चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद गाड़ी मोड़कर फिर वापस आ गया और वही गंदी बात दोबारा दोहराई. उसने कहा कि अगर मैं उसकी बात मान लूं, तो बदले में वह मुझे ट्रेंटो छोड़ देगा. मैंने उसे सख्ती से कहा कि यहां से चला जाए और मुझे अकेला छोड़ दे. आखिरकार वह चला गया.’

परमवीर से की गई मांग बेहद शर्मनाक थी. वे खुद भी इसे बयां नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने अपनी बातचीत की वीडिया ने शेयर करते हुए ऑडियो जारी किया है. उनकी बातचीत की ऑडियो का स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं.

Passenger Paramvir Chat With Stranger Italy
पैसेंजर परमवीर की बातचीत की ऑडिया का स्क्रीनशॉट. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

आप इस पूरी घटना के वीडियो को यहां क्लिक करके देख सकते हैं.

इस घटना ने दिमाग पर डाला बुरा असर

परमवीर ने आगे कहा, ‘अब समझ नहीं आ रहा कि आगे कंटिन्यू करूं या नहीं. किस तरह के लोग हैं ये? जो कुछ हुआ, वह बहुत ही खराब और ट्रॉमेटिक था. सच कहूं तो मैं इसे बहुत सीरियसली लेने के मूड में भी नहीं था, लेकिन जो हरकत उसने की, वह बेहद घटिया और गलीज थी. जाहिर है, इसमें मेरी भी गलती है. मैं यह नहीं कह रहा कि मैं बिल्कुल सही था. इतनी रात को सड़क पर हिचहाइक करना कोई समझदारी का काम नहीं था. मेरी गलती है कि मैं इतनी देर रात बाहर निकला.’

यूरोप में भी हो रही ऐसी घटना

उन्होंने कहा, ‘मैंने सोचा था कि यूरोप है, पढ़े-लिखे लोग हैं, डेवलप्ड देश है, यहां ऐसी चीजें नहीं होंगी. लेकिन 30 सेकंड के अंदर ही पूरा इंसिडेंट हो गया. वह आदमी भी कितना बेशर्म था, कोई ऐसे कैसे बोल सकता है? या तो मैंने उसे कोई हिंट दी हो, या मैंने उससे कुछ गलत तरीके से बात की हो, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था. सीधे आकर ऐसी बात कहना, हद है. अब मैं यही सोच रहा हूं कि उबर ही कर लूं, चाहे 20,000 क्यों न लग जाएं. अब किस मुंह से किसी से लिफ्ट मांगूं?’

परमवीर ने इस वीडियो में आगे बताया कि वे खुद प्रोफेशनल ट्रैवेलर हैं. उनके साथ ऐसा पहली बार हुआ है. उन्होंने लोगों से संभल कर यात्रा करने की अपील की. साथ ही उन्होंने लोगों को चेतावनी भी दी कि उनके स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश न करें. दूसरे देशों में यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतें.

ये भी पढ़ें:-

कौन हैं जिमी लाई? जिस हांगकांग के मीडिया टायकून से डरा चीन, लोकतंत्र समर्थक पर लगा दिया रासुका

वेनेजुएला में बाल-बाल बचे दो अमेरिकी प्लेन, हवा में एक दूसरे को लगभग छूकर निकले, जरा सी चूक होती तो…

भारत में पड़े नौकरी के लाले, विदेशी पढ़ाई, 600 आवेदन पर मिले केवल 4 इंटरव्यू, महिलाओं ने साझा की परेशानियां

Previous article अपने खाते का नहीं किया KYC, तो डूब जाएगा Mutual Fund का पैसा, जाने क्या है प्रक्रिया
Next article Surya Shani Yuti 2026: साल 2026 की शुरुआत में बनेगी सूर्य-शनि की प्रबल युति, चमक जाएगा इन राशियों का भाग्य
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel