[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World गर्भवती महिला, -23°C तापमान, तूफान और फिसलती रोड, रास्ते में ही पैदा हुआ बच्चा और फिर देवदूत बना भारतीय

गर्भवती महिला, -23°C तापमान, तूफान और फिसलती रोड, रास्ते में ही पैदा हुआ बच्चा और फिर देवदूत बना भारतीय

0
गर्भवती महिला, -23°C तापमान, तूफान और फिसलती रोड, रास्ते में ही पैदा हुआ बच्चा और फिर देवदूत बना भारतीय
ठंडी, फिसलन भरी तूफानी सड़क पर भारतीय मूल का कैब ड्राइवर कनाडाई गर्भवती महिला के लिए मसीहा बनकर उभरा. फोटो- एआई जेनेरेटेड.

Indian Origin Cab Driver Savior For Canadian Pregnant Woman: कभी-कभी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे पल सामने आते हैं, जब एक आम इंसान असाधारण साहस और संवेदनशीलता का परिचय देकर किसी के लिए जीवनरक्षक बन जाता है. कनाडा में भारतीय मूल के एक टैक्सी चालक ने भी ऐसा ही उदाहरण पेश किया, जब उसने आपात स्थिति में एक गर्भवती महिला और उसके परिवार की मदद कर मानवता की मिसाल कायम की. कनाडा में भारतीय मूल का एक कैब चालक उस वक्त दंपति के लिए मसीहा बन गया, जब एक गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही टैक्सी में बच्चे को जन्म दे दिया. चालक ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए नवजात, मां और उसके साथ मौजूद व्यक्ति को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया. 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना का जिक्र किया गया है. खबर के मुताबिक, टैक्सी में सवार महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने कार की पिछली सीट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया. ऐसे नाजुक हालात में भारतीय टैक्सी चालक ने स्थिति को संभाला और बिना घबराए तीनों को अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाया. ‘ग्लोबल न्यूज’ के अनुसार, कैलगरी में टैक्सी चलाने वाले हरदीप सिंह तूर को पिछले शनिवार देर रात एक आपात कॉल मिली थी. कॉल करने वाले ने सिर्फ इतना कहा था कि उन्हें तुरंत अस्पताल जाना है. कुछ ही देर बाद तूर को एहसास हुआ कि टैक्सी में बैठी महिला गर्भवती है और बच्चे के जन्म का समय बेहद करीब है.

‘सीटीवी’ से बातचीत में तूर ने बताया, “एक गर्भवती महिला थी और उसके साथ मौजूद व्यक्ति उसे टैक्सी में बैठाने में मदद कर रहा था. वह साफ तौर पर दर्द में थी.” दंपति की हालत देखकर तूर ने तुरंत स्थिति की गंभीरता समझ ली. तूर ने बताया कि उनके मन में एंबुलेंस बुलाने का विचार भी आया, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए उन्होंने तुरंत टैक्सी से ही अस्पताल ले जाने का फैसला किया. उन्होंने कहा, “उनके चेहरे से साफ लग रहा था कि हमारे पास वक्त बिल्कुल नहीं है, इसलिए मैंने गाड़ी आगे बढ़ा दी.”

-23°C तापमान, तूफान, फिसलती रोड और रास्ते में ही पैदा हुआ बच्चा

यह सफर तूर के लिए अब तक का सबसे लंबा और तनावपूर्ण 30 मिनट साबित हुआ. ‘ग्लोबल न्यूज’ के अनुसार, उस वक्त तापमान शून्य से करीब 23 डिग्री सेल्सियस नीचे था, तेज तूफान चल रहा था और सड़कें फिसलन भरी थीं. इन तमाम मुश्किलों के बावजूद तूर का एकमात्र मकसद दंपति को जल्द और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना था. हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने टैक्सी की पिछली सीट पर बच्चे को जन्म दे दिया. तूर ने कहा, “मैं रुका नहीं. मेरे दिमाग में बस यही था कि उन्हें जितनी जल्दी हो सके अस्पताल पहुंचाया जाए, ताकि मां और बच्चे को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके.”

जीवन का सबसे गौरव का पल

जैसे ही टैक्सी अस्पताल के बाहर पहुंची, अस्पताल के कर्मचारी तुरंत बाहर आए और दंपति व नवजात शिशु की देखभाल संभाली. बाद में तूर को बताया गया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. पिछले चार वर्षों से टैक्सी चला रहे हरदीप सिंह तूर ने मुस्कुराते हुए कहा, “यह मेरी जिंदगी का पहला अनुभव है कि मैंने दो लोगों को अपनी टैक्सी में बैठाया और तीन लोगों को बाहर उतारा.” उन्होंने इस पूरे अनुभव को अपने जीवन का “गर्व का पल” बताया.

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तानी पुरातत्वविदों ने तक्षशिला में की खुदाई, असल भारत से हुआ रूबरू, मिले दुर्लभ सिक्के, पत्थर और इतिहास

सऊदी अरब और अमेरिका ने 2025 में दी रिकॉर्ड फांसी, किंगडम में तो विदेशी बने सबसे बड़े शिकार, कारण क्या?

Bangladesh Election: आसान नहीं 12 फरवरी का बांग्लादेश चुनाव, इन 8 पॉइंट्स में समझें चुनौतियों की गंभीरता

Previous article Motihari:भोपतपुर उत्तरी में पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी
Next article 365 दिन में 22.55 लाख गाड़ियां बनाकर मारुति सुजुकी ने रच दिया इतिहास
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel