[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World लंदन में भारतीय परिवार की दर्दनाक मौत: 36वीं मंजिल से गिरकर दंपती और बेटे की जान गई, सामने आईं कई चौंकाने वाली बातें

लंदन में भारतीय परिवार की दर्दनाक मौत: 36वीं मंजिल से गिरकर दंपती और बेटे की जान गई, सामने आईं कई चौंकाने वाली बातें

0
लंदन में भारतीय परिवार की दर्दनाक मौत: 36वीं मंजिल से गिरकर दंपती और बेटे की जान गई, सामने आईं कई चौंकाने वाली बातें
इसी बिल्डिंग से कूदा परिवार. फोटो- एक्स.

Indian Family London: ब्रिटेन की राजधानी लंदन से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. भारतीय मूल के एक दंपती- राकेश पई, उनकी पत्नी अदिति पारलकर और उनके नौ वर्षीय बेटे- सिड की मौत हो गई. ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना को ‘आत्महत्या समझौते’ से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि परिवार के करीबी लोगों ने इसे खारिज किया है. बताया गया कि ये सभी लंदन के यूएनसीएलई टावर ब्लॉक के 36वीं मंजिल स्थित अपार्टमेंट में रहते थे.  27 मई को उन्होंने अपने इसी अपार्टमेंट की बालकनी से छलांग लगा दी. 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 47 साल के राकेश पई और 46 वर्षीय अदिति पारलकर 2000 के दशक में मुंबई से लंदन गए थे. वहां दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफल करियर बनाया. राकेश पई वित्तीय सलाहकार के रूप में काम करते थे, जबकि अदिति पारलकर निर्माण क्षेत्र में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत थीं. परिवार का जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा था, लेकिन बेटे सिड की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं ने धीरे-धीरे परिस्थितियों को जटिल बना दिया.

कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था बेटा सिड

रिपोर्ट्स के अनुसार सिड को बचपन से ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं, जिनके कारण उसे विशेष शैक्षणिक सहायता की जरूरत पड़ती थी. वह किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी से भी पीड़ित था, जिसकी वजह से वह बोल नहीं पाता था.

बेटे की देखभाल की जिम्मेदारी मुख्य रूप से अदिति पारलकर संभाल रही थीं. उन्होंने सिड को घर पर ही पढ़ाने और उसकी देखभाल करने का निर्णय लिया था. बताया जाता है कि लगातार देखभाल और जिम्मेदारियों का बोझ उनकी मानसिक स्थिति पर भी असर डाल रहा था.

इलाज की तलाश में मुंबई लौटे, फिर वापस ब्रिटेन आए

परिवार के करीबी लोगों के अनुसार करीब छह साल पहले पई परिवार बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और इलाज की उम्मीद में लंदन छोड़कर मुंबई लौट आया था. हालांकि, बाद में जब डॉक्टरों ने सिड के इलाज के लिए आगे कोई प्रभावी विकल्प उपलब्ध न होने की बात कही, तब परिवार दोबारा ब्रिटेन लौट गया. ब्रिटिश अखबारों की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसी दौरान परिवार मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद कठिन दौर से गुजर रहा था.

दोस्त ने कहा- अदिति पर बहुत ज्यादा दबाव था

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार परिवार के एक करीबी मित्र ने कहा कि अदिति के लिए परिस्थितियों को संभालना बेहद मुश्किल होता जा रहा था. उन्होंने कहा, ‘अदिति का ब्रिटेन में कोई पारिवारिक सहारा नहीं था. वह एक बेहद जिम्मेदारी वाला पेशेवर काम भी करती थीं. ऐसे में घर, नौकरी और बेटे की देखभाल को साथ लेकर चलना उनके लिए बहुत कठिन हो गया था. इसका उनकी मानसिक सेहत पर गहरा असर पड़ा और मुझे लगता है कि एक समय के बाद यह सब उनके लिए बहुत ज्यादा हो गया होगा.’

सांसद ने बताया, कुछ लोगों ने घटना होते देखी

बर्मंडसी और ओल्ड साउथवार्क से लेबर पार्टी के सांसद नील कॉयल ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसे बेहद त्रासद बताया. उन्होंने कहा, ‘यह बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना है. मेरे निर्वाचन क्षेत्र के कुछ लोगों ने इसे अपनी आंखों से होते देखा. जानकारी यह थी कि बच्चा ब्रिटेन में पैदा हुआ था और वह गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था. पुलिस का मानना है कि संभवतः इन परिस्थितियों ने उनके इस भयावह फैसले में भूमिका निभाई होगी.’

ये भी पढ़ें:- दिन में अदालत, रात में ‘चांदनी बार’, पाकिस्तान के रावलपिंडी कोर्ट परिसर में ‘मुजरा’ का वीडियो वायरल; FIR दर्ज

ये भी पढ़ें:- NBA मैच देखने पहुंचे ट्रंप की भारी बेइज्जती, स्क्रीन पर आते ही लोगों ने की जबरदस्त हूटिंग, Video

परिवार के करीबी लोगों ने आत्महत्या समझौते की बात को नकारा

हालांकि ब्रिटिश मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में घटना को कथित ‘आत्महत्या समझौते’ (यानी कोई राह नहीं दिखी तो सुसाइड) से जोड़ा गया है, लेकिन परिवार के मित्रों और परिचितों ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं. उनके अनुसार, किसी भी संभावना को अंतिम रूप से सही नहीं माना जा सकता.

पुलिस बोली- मौत की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं

स्थानीय पुलिस ने फिलहाल इस मामले को ‘अप्रत्याशित मौत’ के रूप में दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के आसपास की परिस्थितियों की जांच जारी है और अभी किसी निश्चित निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है. पुलिस के अनुसार मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. साथ ही विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारी परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं.

Previous article अरवल में पुलिस जांच में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Next article सुपौल सदर अस्पताल का आज का रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel