[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World फर्जी पिज्जा ऑर्डर, सुनसान इलाका और चलीं गोलियां… अमेरिका में भारतीय युवक की हत्या, परिवार बोला- साजिश

फर्जी पिज्जा ऑर्डर, सुनसान इलाका और चलीं गोलियां… अमेरिका में भारतीय युवक की हत्या, परिवार बोला- साजिश

0
फर्जी पिज्जा ऑर्डर, सुनसान इलाका और चलीं गोलियां… अमेरिका में भारतीय युवक की हत्या, परिवार बोला- साजिश
अंशुल कुंचा.

Indian Shot Dead Fake Pizza Order US: अमेरिका में भारतीय युवक की धोखे से की गई हत्या की एक दर्दनाक खबर सामने आई है. तेलंगाना के रहने वाले 28 वर्षीय भारतीय युवक अंशुल कुंचा का गोली मारकर मर्डर कर दिया गया. परिवार का आरोप है कि अंशुल को एक फर्जी पिज्जा डिलीवरी ऑर्डर के जरिए सुनसान इलाके में बुलाया गया और वहां पहले से मौजूद हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया.  अंशुल कुंचा तेलंगाना के गुंडलापोचमपल्ली क्षेत्र के रहने वाले थे. उनकी मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

अंशुल कुंचा पिछले चार साल से अमेरिका में रह रहे थे. वह एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे थे. अतिरिक्त आय के लिए वह वीकेंड में पिज्जा डिलीवरी का पार्ट-टाइम काम भी करते थे. शनिवार रात उन्हें एक पिज्जा डिलीवरी का ऑर्डर मिला. बताया जा रहा है कि ऑर्डर फिलाडेल्फिया के एक सुनसान इलाके के लिए था. जब अंशुल निर्धारित स्थान पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. रिपोर्टों के अनुसार हमलावर ने अंशुल के सिर में कई गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गया.

हत्या के बाद भी नहीं ले गए कोई सामान

परिवार का कहना है कि घटना के बाद अंशुल का कोई सामान नहीं छीना गया. यही वजह है कि हत्या के पीछे का मकसद लूटपाट करना नहीं, बल्कि हत्या करना ही था. परिजनों के मुताबिक स्थानीय रिपोर्टों में यह भी सामने आया है कि घटना के समय आसपास दो नकाबपोश संदिग्ध देखे गए थे. दोनों के पास बैग थे और वे इलाके में घूमते नजर आए थे. परिवार का मानना है कि यदि लूटपाट उद्देश्य होती तो हमलावर उनका सामान भी ले जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

पहले भी लूट का शिकार हो चुके थे अंशुल

अंशुल के परिवार ने बताया कि इससे पहले भी वह अमेरिका में एक बार लूटपाट की घटना का शिकार हुए थे. उस दौरान बदमाश उनके गले की चेन, मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए थे. हालांकि, उस घटना में उनकी जान को कोई खतरा नहीं हुआ था. परिवार का कहना है कि इस बार मामला पूरी तरह अलग और कहीं ज्यादा गंभीर दिखाई देता है.

बहन का आरोप- यह हत्या की साजिश थी

अंशुल की बहन तन्वी ने घटना को एक सुनियोजित जाल बताया है. उन्होंने कहा, ‘उन्हें एक सुनसान जगह पर पिज्जा पहुंचाने के लिए कहा गया था. बाद में हमें पता चला कि वहां कोई ग्राहक था ही नहीं. यह एक फर्जी ऑर्डर था और सिर्फ उन्हें वहां बुलाने के लिए इस्तेमाल किया गया था. यह एक जाल था, जिसका मकसद केवल मेरे भाई की हत्या करना था.’

ये भी पढ़ें:- भारत के घटते प्रजनन दर पर एलन मस्क चिंतित, कहा- रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे गई, सबसे ज्यादा पढ़े लिखे लोगों में…

ये भी पढ़ें:- कौन हैं ट्रंप सरकार के AI गुरु श्रीराम कृष्णन? किया इस्तीफे का ऐलान

तन्वी ने कहा कि परिवार को अब तक यह समझ नहीं आ रहा कि हमलावरों को इस हत्या से क्या हासिल हुआ. उन्होंने मेरे भाई को हमसे छीन लिया और उसकी हत्या कर दी. तन्वी ने कहा कि परिवार को किसी विशेष व्यक्ति पर संदेह नहीं है, लेकिन वे चाहते हैं कि मामले की पूरी जांच हो और जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिले. 

भावुक अपील में कहा- बच्चों को अमेरिका न भेजें

मीडिया से बातचीत के दौरान तन्वी ने बेहद भावुक अपील भी की. उन्होंने कहा कि जो माता-पिता अपने बच्चों को अमेरिका भेजने की सोच रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहती हूं कि वहां न भेजें. मेरे भाई जैसा खुशमिजाज इंसान अब हमारे बीच नहीं है. उसे अमेरिका जाने की कोई खास जरूरत भी नहीं थी. वह खुद भी नहीं जाना चाहता था, लेकिन वह गया और आज हमारे साथ नहीं है.’

परिवार की मांग- जल्द भारत लाया जाए शव

तन्वी ने अधिकारियों से अंशुल का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत भेजने की अपील की है ताकि अंतिम संस्कार में देरी न हो. उन्होंने कहा, ‘मेरा भाई बेहद खुशमिजाज और लोगों से प्यार करने वाला इंसान था. वह करीब चार साल से अमेरिका में रह रहा था. हमें सिर्फ इतना चाहिए कि उसका शव जल्द भारत पहुंचाया जाए ताकि हम अंतिम संस्कार कर सकें.’

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन तथा परिवार के संपर्क में है. अमेरिका में रहने वाले तेलुगु समुदाय के लोगों ने भी इस घटना पर दुख जताया है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि फर्जी डिलीवरी ऑर्डर किसने दिया, हमलावर कौन थे और हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था.

Previous article फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा नेमार का ‘द लास्ट डांस’? ब्राजीलियाई स्टार के कमेंट से बवाल
Next article TRE-4 से 20 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel