[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ट्रेड डील के बाद एक्शन मोड में भारत-अमेरिका, जयशंकर पहुंचे अमेरिका, मार्को रुबियो से की मुलाकात

ट्रेड डील के बाद एक्शन मोड में भारत-अमेरिका, जयशंकर पहुंचे अमेरिका, मार्को रुबियो से की मुलाकात

0
ट्रेड डील के बाद एक्शन मोड में भारत-अमेरिका, जयशंकर पहुंचे अमेरिका, मार्को रुबियो से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर (बाएं) मार्को रुबियो (दाएं) Photo: X

India US Trade Deal : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अमेरिका दौरे की शुरुआत की. उन्होंने ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से लगातार बैठकें कीं. इन बैठकों में भारत-अमेरिका के बीच व्यापार, ऊर्जा, परमाणु सहयोग, रक्षा, अहम खनिजों और तकनीक के क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने पर ठोस बात की.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे के दौरान वॉशिंगटन में ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले. यह मुलाकात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद भारत-अमेरिका बड़े व्यापार समझौते की घोषणा के एक दिन बाद हुई. इस समझौते के तहत भारतीय सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जो लागू हो चुका है.

भारत-अमेरिका के बीच अच्छी बातचीत हुई

जयशंकर ने अपनी यात्रा की शुरुआत अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट से मुलाकात करके की. अधिकारियों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच हुए नए आर्थिक समझौते को जमीन पर उतारने के लिहाज से ये बातचीत बेहद अहम मानी जा रही है. बैठक के बाद एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर ‘उपयोगी बातचीत’ हुई.

यह भी पढ़ें : India US Trade Deal : क्या मोदी ने ट्रंप को अपनी कूटनीति से झुका दिया, क्या है टैरिफ वार के सुखद अंत का राज?

एक तस्वीर पोस्ट करते हुए जयशंकर ने लिखा– अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलकर खुशी हुई. बातचीत में भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई. रणनीतिक साझेदारी के तहत व्यापार, ऊर्जा, परमाणु, रक्षा, अहम खनिज और तकनीक जैसे विषयों पर बात हुई. साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न तंत्रों की जल्द बैठकें करने पर सहमति बनी.

यह भी पढ़ें : India US Trade Deal: भारत ने मारी बाजी! बोले पीयूष गोयल- समझौते पर हर भारतीय को होगा गर्व

Previous article Bullet Train Bihar: पटना से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 6 महीने में DPR, पटना से सिलीगुड़ी का सफर अब 3 घंटे में
Next article रूस से तेल खरीदेगा या नहीं भारत? ट्रंप के ‘सीक्रेट’ समझौते वाले दावे पर पुतिन के ऑफिस से आया जवाब
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel