[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World इंडियन नेवी के रोमियो के लिए भारत-US की डिफेंस डील, पुतिन की इंडिया लैंडिंग से पहले भारत का बड़ा दांव

इंडियन नेवी के रोमियो के लिए भारत-US की डिफेंस डील, पुतिन की इंडिया लैंडिंग से पहले भारत का बड़ा दांव

0
इंडियन नेवी के रोमियो के लिए भारत-US की डिफेंस डील, पुतिन की इंडिया लैंडिंग से पहले भारत का बड़ा दांव
भारत-US डिफेंस डील: इंडियन नेवी के लिए MH-60R सी हॉक.

India US Defense Deal MH-60R Sea Hawk: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत दौरे पर तीन साल बाद आ रहे हैं. उनके दौरे से चंद घंटे पहले ही भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बड़ा रक्षा समझौता किया है. नई दिल्ली ने भारतीय नौसेना के MH-60R सीहॉक हेलिकॉप्टर बेड़े के लिए एक स्थायित्व (सस्टेनमेंट) पैकेज पर हस्ताक्षर किए. भारतीय रक्षा मंत्रालय ने लगभग 7,995 करोड़ रुपये (करीब 946 मिलियन अमेरिकी डॉलर) मूल्य के इस अनुबंध को मंजूरी दी है. इससे भारत की नेवी (Indian Navy) को मजबूती मिलेगी. मंत्रालय ने यह समझौता अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन के साथ किया है. इसका उद्देश्य कंपनी द्वारा निर्मित 24 MH-60R हेलिकॉप्टरों के रखरखाव और समर्थन को मजबूत करना है. 

MH-60R समुद्र का बाज माना जाता है.अपनी ताकत की वजह से यह दुनिया भर की नेवी की पहली पसंद है. इसे रोमियो भी कहते हैं. भारत और अमेरिका के बीच यह समझौता लंबे समय तक परिचालन क्षमता बढ़ाने, अमेरिकी सेनाओं के साथ इंटरऑपरेबिलिटी मजबूत करने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए किया गया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “भारत के साथ हमारे रक्षा संबंधों के लिए यह बेहतरीन खबर है. भारत के रक्षा मंत्रालय ने लॉकहीड मार्टिन द्वारा विकसित 24 MH-60R सीहॉक हेलिकॉप्टरों के लिए 946 मिलियन डॉलर का सस्टेनमेंट पैकेज साइन किया है…” 

भारत को इससे क्या होगा फायदा?

भारत ने इन हेलिकॉप्टरों को 2020 में विदेशी सैन्य बिक्री (FMS) समझौते के तहत खरीदा था और अब तक लगभग 15 हेलिकॉप्टर शामिल किए जा चुके हैं. MH-60R सीहॉक एक मल्टी-रोल समुद्री हेलिकॉप्टर है, जो पनडुब्बी रोधी युद्ध, सतह पर लक्ष्य भेद, खोज एवं बचाव, निगरानी और जहाज आधारित मिशनों को अंजाम देने में सक्षम है. यह बेहतरीन राडार, सोनार, मिसाइल और टॉरपीडो से लैस रहता है.

इसे सबसे पहले सिकोरस्की नामक कंपनी ने बनाया था. हालांकि अब यह लॉकहीड मार्टिन का हिस्सा है. अक्सर “रोमियो” कहलाने वाला यह MH-60R सीहॉक हेलिकॉप्टर अमेरिकी नौसेना और कई साझेदार देशों द्वारा उपयोग में लाया जाता है और निगरानी, खोज एवं बचाव, चिकित्सा निकासी और युद्धपोत आधारित मिशनों के लिए एक बहुउद्देश्यीय प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है.

2021 में स्थापित की गई थी स्क्वॉड्रन

लॉन्ग-रेंज सेंसरों और संगत हथियारों से लैस MH-60R भारत की पनडुब्बियों का पता लगाने, समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को समर्थन देने और समुद्री खतरों का जवाब देने की क्षमता को बढ़ाता है. इसे 2021 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था और पहली स्क्वाड्रन INAS 334 कोचीन स्थित आईएनएस गरुड़ में स्थापित की गई थी.

सतही अभियानों के लिए यह हेलिकॉप्टर AGM-114 हेलफायर मिसाइलें, हल्के टॉरपीडो, मशीन गन और उन्नत राडार एवं इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम ले जा सकता है, जिससे दुश्मन के सतही लक्ष्यों की पहचान और उन पर सटीक हमला संभव होता है. इसके पनडुब्बी रोधी युद्ध उपकरणों में डिपिंग सोनार, सोनोबॉय, मल्टी-मोड राडार और Mk-54 टॉरपीडो शामिल हैं.

भारत को समुद्री अभियानों में मिलेगी अहम मदद

भारत और अमेरिका के बीच यह नया सस्टेनमेंट पैकेज, हेलिकॉप्टरों की उपलब्धता बढ़ाने और रखरखाव के समय को कम करने में मदद करेगा. अब इससे तटीय ठिकानों और नौसैनिक जहाजों दोनों से अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेंगे. इसके साथ ही यह पैकेज भारत को स्थानीय रखरखाव अवसंरचना विकसित करने, विदेशी सेवा प्रदाताओं पर निर्भरता घटाने और हेलिकॉप्टरों को समुद्री अभियानों में बेहतर तरीके से एकीकृत करने में भी मदद करेगा. इस सौदे से MH-60R सी-हॉक के स्पेयर पार्ट्स, रिपेयर टेक्निकल सपोर्ट, ट्रेनिंग और लंबे समय तक ऑपरेशन रेडीनेस को पुख्ता किया गया है. 

भारत और अमेरिका के बीच यह समझौता पुतिन के दौरे से बस कुछ घंटे पहले किया गया है. 4-5 दिसंबर तक रूसी राष्ट्रपति के भारतीय प्रवास के दौरान इंडिया और रूस के बीच भी बड़े रक्षा सौदे की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें:-

पुतिन के खिलाफ है इंटरनेशनल कोर्ट का वारंट, क्या भारत में हो सकते हैं गिरफ्तार?

30 घंटे की पुतिन की भारत यात्रा का कैसा है शेड्यूल? एजेंडे में यूक्रेन-अमेरिका-एनर्जी-सिक्योरिटी के साथ और क्या-क्या…

अमेरिका में पाकिस्तानी मूल का नागरिक गिरफ्तार, स्कूल में मास शूटिंग कर शहादत लेना चाहता था, अनजाने में पुलिस हुई सफल

Previous article Friday OTT Release: बोरियत को करें अलविदा, इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज होंगी 7 दमदार फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट
Next article Meccas Kaaba From Space: अंतरिक्ष से कैद हुई काबा की तस्वीर, चमकते तारों सा दिखा मक्का का मस्जिद अल-हरम
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel