[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World वेनेजुएला भूकंप त्रासदी पर भारत का ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, मरून कैप जवानों के साथ भेजी 35 टन राहत सामग्री

वेनेजुएला भूकंप त्रासदी पर भारत का ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, मरून कैप जवानों के साथ भेजी 35 टन राहत सामग्री

0
वेनेजुएला भूकंप त्रासदी पर भारत का ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, मरून कैप जवानों के साथ भेजी 35 टन राहत सामग्री
भारत ने दो C-17 विमानों से मेडिकल टीम, BHISHM क्यूब्स और राहत सामग्री भेजी.

India Operation Amistad Venezuela: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता के लिए बड़ा राहत अभियान शुरू किया है. भारत ने इस मिशन का नाम ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ रखा है, जिसका स्पेनिश भाषा में अर्थ ‘दोस्ती’ होता है. यह लोगों के बीच स्नेह, विश्वास और सहयोग के गहरे, आपसी बंधन को दर्शाता है और वेनेजुएला को इस समय इसी की सबसे ज्यादा जरूरत. दोस्तों की मदद. भारत का यह  यह अभियान वेनेजुएला के उसके लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग की भावना को दर्शाता है. भारतीय सेना की मरून कैप (एलीट फोर्स) अदद रसद ही नहीं ले जा रही, वह अपने चिकित्सा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस और दवाइयां भी ले जा रही है. 

भारतीय वायुसेना के दो C-17 विमान वेनेजुएला के लिए रवाना किए गए हैं. इन विमानों में भूकंप प्रभावित लोगों के लिए जरूरी राहत सामग्री, दवाइयां, मेडिकल उपकरण और BHISHM क्यूब्स भेजे गए हैं. भारत सरकार का उद्देश्य भूकंप से प्रभावित लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता और आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध कराना है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत के इस राहत अभियान की जानकारी दी.

उन्होंने लिखा, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद जारी है! भारतीय वायुसेना के दो C-17 विमान आज वेनेजुएला के लिए रवाना हुए हैं. इनमें भूकंप के बाद राहत कार्यों में मदद के लिए जरूरी सहायता भेजी गई है.’ उन्होंने आगे बताया, ‘इस सहायता में भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल यूनिट और 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं, जिसमें दो BHISHM क्यूब्स भी शामिल हैं.’ जयशंकर ने कहा कि भारत इस मुश्किल समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के साथ खड़ा है.

BHISHM क्या है?

BHISHM (भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग, हित और मैत्री) क्यूब्स भारत की स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए अत्याधुनिक पोर्टेबल मोबाइल अस्पताल हैं. इनका मकसद युद्ध, भूकंप, बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान ‘गोल्डन ऑवर’ में तेजी से चिकित्सा सहायता पहुंचाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाना है.

हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से रवाना हुई मेडिकल टीम

भारतीय सेना के अनुसार, 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल की एक मेडिकल टीम को उत्तर प्रदेश के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से रवाना किया गया है. यह टीम भारतीय वायुसेना के दो विमानों के जरिए वेनेजुएला पहुंच रही है. सेना के बयान के मुताबिक, इस दल में कुल 41 कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें नौ मेडिकल अधिकारी भी हैं. यह टीम भूकंप पीड़ितों को आपातकालीन इलाज, चोटों का प्रबंधन, जीवन रक्षक सर्जरी और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्षम है.

मरून कैप में रवाना हुए भारतीय सेना के जवान

भारतीय सेना की यह टुकड़ी मरून कैप्स में है. भारतीय सेना में मैरून बेरेट कैप एक विशिष्ट पहचान मानी जाती है. इसे सिर्फ एयरबोर्न यूनिट और चुनिंदा स्पेशल फोर्सेज के जवान ही पहनते हैं. इनमें पैराशूट रेजिमेंट के पैराट्रूपर्स, पैरा स्पेशल फोर्सेज, 50वीं पैराशूट ब्रिगेड और राष्ट्रपति बॉडीगार्ड के सैनिक शामिल हैं. यानी भारत वेनेजुएला को मदद पहुंचाने में कितनी तत्परता दिखा रहा है, वह सेना के इस एलीट फोर्स को भेजने से ही नजर आ रहा है. भारतीय सेना के जवान तुर्की में भी इसी मरून कैप में गए थे. 

वेनेजुएला में एक सदी के सबसे बड़े भूकंपों में से एक

वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के अंतराल में दो शक्तिशाली भूकंप आए थे. इनकी तीव्रता 7.2 और 7.5 मापी गई थी. इन झटकों ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई. बड़ी संख्या में इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और लोगों को अपने घर खाली करने पड़े. वेनेजुएला के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस आपदा में अब तक 235 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

काराकस और ला ग्वायरा में सबसे ज्यादा नुकसान

भूकंप से राजधानी काराकस और तटीय क्षेत्र ला ग्वायरा सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में रहे. इन क्षेत्रों से सामने आए वीडियो में लोगों को डर के कारण सड़कों पर भागते हुए देखा गया. कई जगहों पर इमारतों के गिरने और बड़े पैमाने पर नुकसान की तस्वीरें सामने आईं. वेनेजुएला में इस आपदा की वजह से हजारों लोगों के लापता होने की भी खबर है.

ये भी पढ़ें:- वेनेजुएला में चमत्कार! भूकंप के मलबे से जिंदा निकला दुधमुंहा बच्चा, धरती चीरकर निकाले जा रहे लोग, देखें नायाब करिश्मे के Vidoes

ये भी पढ़ें:- Video: बचा लो… भूकंप के मलबे से चीख रही हैं आवाजें, वेनेजुएला में आपदा ने मचाया ऐसा कहर

वेनेजुएला ने घोषित की आपात स्थिति

इस भीषण त्रासदी के बाद वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में पूर्ण आपात स्थिति की घोषणा की. उन्होंने बुनियादी ढांचे, अस्पतालों और घरों की मरम्मत के लिए शुरुआती तौर पर 20 करोड़ डॉलर के पुनर्निर्माण फंड की घोषणा की है.

कई देशों ने बढ़ाया मदद का हाथ

भारत के ऑपरेशन अमिस्ताद के अलावा वेनेजुएला के भूकंप प्रभावित लोगों तक राहत और चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए कई देशों ने सहायता की पेशकश की है. इनमें अमेरिका, चिली, बोलीविया, ब्राजील, अर्जेंटीना और मैक्सिको शामिल हैं. अमेरिका ने वेनेजुएला पर लगे आर्थिक प्रतिबंध हटा दिए हैं.

Previous article बंगाल में एटिंग स्कूल खोलना चाहते हैं अनुपम खेर, बंगाल पहुंचते ही शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात
Next article सावन के साथ भादो माह में भी मिले ‘मेले जैसी सुविधाएं’, लोगों ने रखी मांग
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel