[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World India Maldives Relations : अब भारतीय पर्यटक लेंगे मालदीव का मजा! मोहम्मद मुइज्जू को पूरा भरोसा

India Maldives Relations : अब भारतीय पर्यटक लेंगे मालदीव का मजा! मोहम्मद मुइज्जू को पूरा भरोसा

0
India Maldives Relations : अब भारतीय पर्यटक लेंगे मालदीव का मजा! मोहम्मद मुइज्जू को पूरा भरोसा
India Maldives Relations

India Maldives Relations : मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से मालदीव में पर्यटन बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि भारत इस द्वीप देश के पर्यटन को बढ़ावा देने वाले प्रमुख देशों में से एक है. मुइज्जू ने पहले ‘इंडिया आउट’ का नारा दिया था, अब भारत की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं. मुइज्जू ने फ्री ट्रेड अग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत शुरू होने और जल्द ही निर्णय होने की उम्मीद जताई. उन्होंने भविष्य में दोनों देशों के बीच मजबूत सहयोग की भी बात कही.

जल्द ही भारत यात्रा की योजना बना सकते हैं मुइज्जू

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा कि भारत ने मालदीव की मदद की है. भविष्य में भी दोनों अच्छे सहयोगी रहेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से मालदीव का पर्यटन बढ़ेगा और पीपल टु पीपल कनेक्शन मजबूत होगा. मुइज्जू ने बताया कि वे जल्द ही भारत यात्रा की योजना बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Maldives Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर मालदीव ने दागे गोले, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते नजर आए. यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. मालदीव की राजधानी माले के रिपब्लिक स्क्वायर में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं. 

द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे : पीएम मोदी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. यह द्विपक्षीय संबंधों में एक ‘मील का पत्थर’ साबित होगा. यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस समारोह में शिरकत करता दिखा. करीब 50 मिनट चले इस कार्यक्रम के बाद मोदी ने कहा कि भारत मालदीव की आकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ हुई बातचीत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने में अहम भूमिका आने वाले समय में निभाएगी.

Previous article Garena Free Fire Max: 27 जुलाई को इनामों की बारीश, आज के Redeem Codes से पाएं फ्री डायमंड और हथियार, ऐसे करें क्लेम
Next article धवन और यूसुफ की मेहनत पर इरफान पठान ने फेरा पानी, आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया से ऐसे हार गया भारत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel