[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरान न जाएं, जो वहां हैं तुरंत निकलें…  भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, फिर छिड़ी लड़ाई; तेजी से बिगड़ रहे हालात

ईरान न जाएं, जो वहां हैं तुरंत निकलें…  भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, फिर छिड़ी लड़ाई; तेजी से बिगड़ रहे हालात

0
ईरान न जाएं, जो वहां हैं तुरंत निकलें…  भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, फिर छिड़ी लड़ाई; तेजी से बिगड़ रहे हालात
ईरान पर इजरायल ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात हमले किए. फोटो- कैेनवा.

India Advisory Iran Travel: पश्चिम एशिया में लगातार बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए अहम चेतावनी जारी की है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को एक नई और उच्च प्राथमिकता वाली एडवाइजरी जारी करते हुए भारतीय नागरिकों से ईरान की यात्रा पूरी तरह टालने की अपील की है. साथ ही जो भारतीय फिलहाल ईरान में मौजूद हैं, उन्हें उपलब्ध साधनों से जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी गई है.

दूतावास की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम एशिया में सैन्य गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं. क्षेत्र के कई शहरों में हमले, जवाबी हमले, हवाई कार्रवाई और मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आई हैं. भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा, ‘क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए दूतावास अपनी पहले जारी सलाह को दोहराता है कि सभी भारतीय नागरिक ईरान की यात्रा से बचें. जो भारतीय वर्तमान में ईरान में हैं, वे उपलब्ध परिवहन साधनों का उपयोग कर जल्द से जल्द देश से बाहर निकल जाएं.’

24 घंटे में तेजी से बदले हालात

सोमवार को इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर सीधा सैन्य टकराव देखने को मिला. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए, जिससे पहले से लागू युद्धविराम पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है. यह संघर्ष ऐसे समय भड़का है जब दोनों देशों के बीच जारी तनाव के 100 दिन पूरे हुए हैं.

बेरूत पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

मौजूदा संकट की शुरुआत रविवार को हुई, जब इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हवाई हमले किए. इसके बाद ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमला कर जवाब दिया. स्थिति तब और गंभीर हो गई जब सोमवार को दोनों देशों के बीच फिर से हमले और जवाबी हमले शुरू हो गए. रिपोर्टों के मुताबिक, इजरायल ने एक ईरानी पेट्रोकेमिकल परिसर को निशाना बनाया, जबकि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि उसने इजरायल के दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया है.

लाल सागर में भी बढ़ा खतरा

क्षेत्रीय तनाव सिर्फ जमीनी और हवाई मोर्चों तक सीमित नहीं रहा. ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में इजरायली जहाजों के प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा कर दी है. ‘द जेरूसलम पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार यह कदम दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक पर सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा सकता है. इसका असर वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ सकता है.

ट्रंप की शांति कोशिशों को झटका

बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दोनों पक्षों को संयम बरतने की सलाह दे रहे हैं. ट्रंप की कोशिश है कि ईरान के साथ एक व्यापक परमाणु समझौते के जरिए क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित की जा सके. हालांकि, हालिया हमलों ने उनकी कूटनीतिक कोशिशों को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने पहले दावा किया था कि क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर अंतिम फैसला वही लेते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘फैसले मैं करता हूं. अंतिम निर्णय मेरा होता है.’

ये भी पढ़ें:- ‘अब बहुत हो गया…’ इंटरव्यू के बीच पत्रकार पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने छोड़ा कार्यक्रम, कहा- तुम या भ्रष्ट हो या स्टुपिड

ये भी पढ़ें:- कौन हैं क्रिस्टेन वेल्कर? जिनके सवालों से तिलमिलाए ट्रंप; कहा- तुम भ्रष्ट हो या बेवकूफ, इंटरव्यू छोड़कर भागे

नेतन्याहू से फोन पर की बातचीत

रिपोर्टों के मुताबिक, ईरानी मिसाइल हमलों के बाद ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से तुरंत फोन पर बातचीत की. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट एक्सियोस ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ट्रंप ने नेतन्याहू से आगे सैन्य कार्रवाई से बचने को कहा. बताया गया कि ट्रंप का मानना था कि दोनों पक्ष समझौते के बेहद करीब हैं और इस समय कोई भी बड़ा हमला शांति प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा सकता है.

‘अब काफी हो गया, बातचीत की मेज पर लौटिए’

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने हमलों के समय को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, ‘हम समझौते के बहुत करीब थे. मेरा मानना है कि सोमवार, मंगलवार या बुधवार तक समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते थे, लेकिन तभी यह सब हो गया.’ ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व से सीधे अपील करते हुए कहा, ‘आपने अपनी मिसाइलें दाग दीं, अब इतना काफी है. बातचीत की मेज पर लौटिए और समझौता कीजिए.’

ANI के इनुपुट के साथ.

Previous article Rajya Sabha Election: परिमल नाथवानी, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा ने नामांकन किया दाखिल, जीत के किए दावे
Next article पश्चिम बंगाल: 179 पुलिस अधिकारियों का तबादला, एसपी, आईजी और डीसी सभी बदले
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel