[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World इमरान खान की पूर्व पत्नी ने एलन मस्क से लगाई गुहार, कहा- अब यही एक रास्ता बचा है, क्या है खास अपील

इमरान खान की पूर्व पत्नी ने एलन मस्क से लगाई गुहार, कहा- अब यही एक रास्ता बचा है, क्या है खास अपील

0
इमरान खान की पूर्व पत्नी ने एलन मस्क से लगाई गुहार, कहा- अब यही एक रास्ता बचा है, क्या है खास अपील
इमरान खान और जेमिमा गोल्डस्मिथ.

Imran Khan’s ex-wife plea to Elon Musk: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर उनके परिवार और समर्थकों में चिंता बढ़ती जा रही है. खान अगस्त 2023 से जेल में हैं. अब तक उन्हें बहनों और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का समय दिया जा रहा था. लेकिन अब उस पर सख्ती बरती जा रही है. पिछले महीने उन्हें केवल एक बार, एक ही बहन से मुलाकात करने का मौका दिया गया. वह भी तब जब धरना दिया गया और बवाल की आशंका बढ़ी. इमरान खान के बेटों ने भी हालात पर चिंता जताई थी. अब उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने एलन मस्क से सार्वजनिक अपील की. शुक्रवार को उन्होंने दावा किया कि इमरान खान की स्थिति से जुड़े उनके पोस्ट प्लेटफॉर्म पर सीमित कर दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा इमरान खान के साथ किए जा रहे व्यवहार और उनके खिलाफ चल रही कानूनी लड़ाई से जुड़ी उनकी अपडेट्स आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं. उन्होंने मस्क से उनके अकाउंट पर लगाए गए विजिबिलिटी फिल्टरिंग पर ध्यान देने की अपील की.

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में जेमिमा ने कहा कि उनके दोनों बेटों को अपने पिता से मिलने या बात करने की अनुमति नहीं दी जा रही है. इमरान खान को 22 महीनों से एकांत कारावास में अवैध रूप से रखा गया है, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र भी कह चुका है. उन्होंने जोर देकर कहा कि एक्स अब एकमात्र प्लेटफॉर्म बचा है, जहां वह दुनिया को बता सकती हैं कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता एक राजनीतिक कैदी हैं, जिन्हें बुनियादी मानव अधिकार भी नहीं दिए जा रहे.

जेमिमा ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के भीतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके पोस्ट की पहुंच लगभग शून्य कर दी गई है. उन्होंने मस्क को संबोधित करते हुए लिखा कि आपने अभिव्यक्ति की आजादी का वादा किया था, न कि ‘बोलने की आजादी, जिसे कोई सुने नहीं’. उन्होंने आगे कहा कि कृपया मेरे अकाउंट की विजिबिलिटी फिल्टर को ठीक करें, ताकि हम अपना मैसेज लोगों तक पहुंचा सकें. 

जेमिमा गोल्डस्मिथ पहले भी पाकिस्तानी अधिकारियों पर आरोप लगा चुकी हैं कि वे उनके बेटों को पिता से संपर्क करने से रोक रहे हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि पाकिस्तान आने की कोशिश करने पर उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी भी दी गई है. इमरान खान के साथ कथित व्यवहार को लेकर उनकी बहन अलीमा खान ने भी हाल ही में चिंता जताई थी. 

बहनों पर डाला गया पानी

बुधवार को इमरान खान की बहनों ने मुलाकात के लिए अदियाला जेल के बाहर डेरा डाला था. लेकिन उन्हें मुलाकात करने का मौका नहीं दिया गया. यहां तक कि रात के अंधेरे में उनके ऊपर पानी की बौछारें की गईं. सर्द रात में वाटर कैनन का उपयोग करके सभी को जेल के बाहर से हटा दिया गया.  बुधवार को अदियाला जेल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अलीमा खान ने कहा, “हम पिछले आठ महीनों से यहां आ रहे हैं. हर मंगलवार को यहां आकर बैठते हैं, लेकिन हमें इमरान खान से मिलने नहीं दिया जाता. उन्हें यातनाएं दी जा रही हैं. उन्हें अवैध एकांत में रखा गया है. इमरान खान के खिलाफ यह अत्याचार तुरंत खत्म होना चाहिए.”

इमरान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं

इमरान खान की हालत को लेकर परिवार की बढ़ती चिंता और उनसे मिलने पर जारी पाबंदियों का अंदाजा लग रहा है. खैबर पख्तूख्वा के सीएम ने करीब 10 बार इमरान खान से मुलाकात की अर्जी लगाई है, लेकिन उन्हें मिलने का मौका नहीं दिया गया है. ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं, जब इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और उनके परिवार तथा PTI समर्थकों की ओर से उनकी स्थिति के सबूत सार्वजनिक करने की मांग तेज होती जा रही है. वहीं बीते दिन पूर्व आईएसआई चीफ जनरल फैज हमीद को 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई, जिसके बाद दावा किया जाने लगा कि वे आने वाले समय में सरकारी गवाह बन सकते हैं, जिससे इमरान खान के खिलाफ नया केस बन जाएगा.  

ये भी पढ़ें:-

यौन अपराधी के घर से मिलीं नई तस्वीरों से मचा तहलका, डोनाल्ड ट्रंप, लड़कियां और… जमकर हो रही थू थू

बांग्लादेश छोड़कर इस देश भागने वाले हैं यूनुस, चुनावों में पाकिस्तान करेगा धांधली, शेख हसीना के बेटे विस्फोटक खुलासे

Putin Shehbaz Meeting: शहबाज शरीफ की भयंकर बेइज्जती, मुलाकात के लिए पुतिन का करते रहे इंतजार,

Previous article IPL तीन हफ्ते बाद भी होता… शुभमन गिल की फॉर्म पर आशीष नेहरा का बड़ा बयान, Video देखें
Next article Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: पास या फेल? दूसरे दिन की कमाई ने उड़ाए होश, ‘धुरंधर’ ने कर दिया खेल खराब
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel