[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World आसीम मुनीर ले रहे बदला, बहन का दावा; जेल में इमरान खान की आंखों की 85% रोशनी खत्म

आसीम मुनीर ले रहे बदला, बहन का दावा; जेल में इमरान खान की आंखों की 85% रोशनी खत्म

0
आसीम मुनीर ले रहे बदला, बहन का दावा; जेल में इमरान खान की आंखों की 85% रोशनी खत्म
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान

Imran Khan Eye Vision Loss: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक काफी शोर मचा हुआ है. इमरान खान के परिवार और उनकी बहन नोरीन नियाजी का दावा है कि जेल में उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव हो रहा है. नोरीन का कहना है कि आर्मी चीफ जनरल आसीम मुनीर के ‘बदले’ वाली कार्रवाई की वजह से इमरान की दाईं आंख की रोशनी लगभग 85% तक खत्म हो गई है. परिवार के अनुसार, इमरान को ‘रेटिनल वेन ऑक्यूलेशन’ (आंख की नसों में ब्लॉकेज) नाम की बीमारी हुई है, जिसका इलाज जेल में मुमकिन नहीं है.

क्या है पूरा मामला और क्यों हो रहा है हंगामा?

इमरान खान की पार्टी PTI और उनके करीबी जुल्फी बुखारी के मुताबिक, इमरान ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी से मुलाकात के दौरान अपनी आंखों को लेकर चिंता जाहिर की थी. उनके समर्थकों का कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है. इसी मांग को लेकर पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को देश के बाकी हिस्सों से काट दिया है. उनकी मांग है कि इमरान को तुरंत इस्लामाबाद के ‘शिफा इंटरनेशनल अस्पताल’ शिफ्ट किया जाए और उनके पर्सनल डॉक्टरों (डॉ. फैसल सुल्तान और डॉ. आसिम) को उनसे मिलने दिया जाए.

सरकार और मेडिकल रिपोर्ट का क्या है कहना?

दूसरी तरफ, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों की एक टीम ने इमरान खान की जांच की है. रिपोर्ट कहती है कि बिना चश्मे के उनकी दाईं आंख की रोशनी 6/24 थी, लेकिन चश्मा लगाने के बाद यह बेहतर होकर 6/9 हो गई है. डॉक्टरों का दावा है कि उनकी आंख की सूजन (मैकुलर ओडेमा) भी कम हो रही है और हालात में सुधार है. सरकार का कहना है कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है और लोगों को गुमराह कर रहा है.

क्या अस्पताल शिफ्ट होंगे कप्तान?

वहीं नेटवर्क18 की खबरों के अनुसार, इमरान खान को आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल शिफ्ट किया जा सकता है. उन्हें 21 से 26 फरवरी के बीच ‘आयली’ (Eylea) नाम का एक जरूरी इंजेक्शन लगना है. इसके लिए उन्हें ‘अल-शिफा आई ट्रस्ट हॉस्पिटल’ ले जाया जा सकता है. चर्चा यह भी है कि इस दौरान उन्हें अपनी पत्नी बुशरा बीबी और कुछ खास करीबियों से मिलने की अनुमति मिल सकती है. इसके अलावा, सरकार उनके MRI, CT स्कैन और हार्ट टेस्ट जैसे बड़े चेकअप कराने की भी योजना बना रही है ताकि उनकी सेहत को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लग सके.

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गजों ने भी जताई चिंता

इमरान खान की हालत को देखते हुए खेल जगत भी शांत नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल के नेतृत्व में दुनिया भर के करीब एक दर्जन दिग्गज कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से अपील की है. एलन बॉर्डर, सुनील गावस्कर, स्टीव वॉ और क्लाइव लॉयड जैसे बड़े नामों ने कहा है कि इमरान खान को उनकी पसंद के डॉक्टरों से इलाज और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया मिलनी चाहिए. फिलहाल, पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने भी अडियाला जेल प्रशासन से इमरान खान के रहन-सहन और सुविधाओं पर रिपोर्ट मांगी है.

ये भी पढ़ें: न्यूक्लियर वॉर की आहट? चीन की चोरी पकड़ी, अब अमेरिका भी करेगा परमाणु टेस्ट!

ये भी पढ़ें: एवरेस्ट फतह करने वाला दुनिया का इकलौता हेलीकॉप्टर अब भारत में बनेगा, 252kmph है रफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel