[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Huntingdon Train Stabbing : चलती ट्रेन में खूनी खेल, कई यात्रियों को चाकू से गोदा, देखें वीडियो

Huntingdon Train Stabbing : चलती ट्रेन में खूनी खेल, कई यात्रियों को चाकू से गोदा, देखें वीडियो

0
Huntingdon Train Stabbing : चलती ट्रेन में खूनी खेल, कई यात्रियों को चाकू से गोदा, देखें वीडियो
हंटिंगडन ट्रेन में चाकूबाजी (Photo; X)

Huntingdon Train Stabbing : ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में लंदन जा रही एक ट्रेन में चाकूबाजी की गई. हमले में कम से कम नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों के अनुसार, हंटिंगडन स्टेशन के पास हुई इस घटना में कुल 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी की घटना बड़ी घटना है. जांच में आतंकवाद विरोधी पुलिस भी सहयोग कर रही है. हमले के बाद के कई वीडियो सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. देखें वीडियो.

जानें मामले से जुड़ी बड़ी बातें

कैम्ब्रिजशायर में हंटिंगडन की ओर जा रही एक ट्रेन में चाकूबाजी की चौंकाने वाली घटना हुई. हंटिंगडन एक टाउन मार्केट है, जो कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय वाले प्रसिद्ध शहर कैम्ब्रिज से कुछ मील की दूरी पर स्थित है.

ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने घटना पर तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने  बताया कि कैम्ब्रिजशायर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना डॉनकास्टर से लंदन किंग्स क्रॉस जा रही शाम 6:25 की ट्रेन में हुई थी.

कुछ देर बाद ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने बताया कि कुल दस लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है. इस घटना को “बड़ा हादसा” घोषित किया गया है और जांच में आतंकवाद-रोधी पुलिस की मदद ली जा रही है. अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है.

चीफ सुपरिटेंडेंट क्रिस केसी ने इस घटना को चौंकाने वाली घटना बताया और कहा कि पुलिस यह पता लगाने के लिए तुरंत जांच कर रही है कि वास्तव में क्या हुआ. उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में घटना के कारणों पर अनुमान लगाना उचित नहीं होगा.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर ने इस घटना को “भयावह” और “गंभीर रूप से चिंताजनक” बताया है. उन्होंने कहा, “मैं सभी प्रभावित लोगों के साथ हूं. मैं इमरजेंसी सेवाओं के त्वरित प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूं. इलाके में मौजूद सभी लोगों से अनुरोध है कि वे पुलिस की सलाह का पालन करें.”

Previous article Bihar Election 2025: ‘महिला रोजगार योजना’ पर सियासी जंग, राजद ने EC में पहुंचाई शिकायत, जदयू ने किया पलटवार
Next article Bihar Election 2025: पटना के रण में राजपूत की हिस्सेदारी बढ़ी, कायस्थ की हुई कम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel