[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ट्रंप को हूतियों की चेतावनी: शांति के रास्ते में अड़चनें डालना बंद करें वरना होगा बंद बाब-अल-मंदेब 

ट्रंप को हूतियों की चेतावनी: शांति के रास्ते में अड़चनें डालना बंद करें वरना होगा बंद बाब-अल-मंदेब 

0
ट्रंप को हूतियों की चेतावनी: शांति के रास्ते में अड़चनें डालना बंद करें वरना होगा बंद बाब-अल-मंदेब 
तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

Houthis Warning Trump: उन्होंने दावा किया कि अगर सना (यमन की राजधानी) ने इसे बंद करने का फैसला ले लिया, तो दुनिया की कोई भी ताकत इसे फिर से खोल नहीं पाएगी. अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, बाब-अल-मंदेब लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है और स्वेज नहर की तरफ जाने वाले समुद्री ट्रैफिक के लिए सबसे मुख्य रास्ता है.

वैश्विक व्यापार पर पड़ सकता है भारी असर

अल-जजीरा की रिपोर्ट में बताया गया है कि 29 किलोमीटर चौड़ा यह रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यहां से खाड़ी देशों का कच्चा तेल और ईंधन भूमध्य सागर की ओर जाता है, साथ ही रूस का तेल और अन्य सामान एशिया की तरफ भेजा जाता है. हूती नेता ने ट्रंप से अपील की है कि वे लोगों और राष्ट्र के अधिकारों का सम्मान करें और शांति विरोधी नीतियों को तुरंत खत्म करें.

ईरान ने बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज)

ईरानी सरकारी मीडिया आउटलेट ‘प्रेस टीवी’ और ‘IRIB’ के अनुसार, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ को बंद करने का एलान किया है. ईरान का आरोप है कि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखी है, जो चल रहे युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन है. शनिवार को जारी बयान में ईरान ने कहा कि अब कोई भी जहाज इस रास्ते से नहीं गुजर पाएगा. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अब उन जहाजों को प्राथमिकता देने की बात कही है जो सुरक्षा सेवाओं के बदले फीस देने को तैयार होंगे. जो जहाज पैसे नहीं देंगे, उनके निकलने में देरी की जाएगी.

ट्रंप ने इजरायल को बताया अमेरिका का सबसे वफादार दोस्त

दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को अमेरिका का सबसे भरोसेमंद और रणनीतिक साझेदार बताया है. ‘ट्रुथ सोशल’ पर किए अपने पोस्ट में ट्रंप ने इजरायल की तारीफ करते हुए उसे साहसी, वफादार और समझदार देश कहा. ट्रंप ने कहा कि इजरायल उन देशों जैसा नहीं है जो मुश्किल समय में अपना असली चेहरा दिखा देते हैं. उन्होंने साफ किया कि इजरायल के पास लड़ने का जज्बा है और वह जीतना जानता है. ट्रंप का यह बयान तब आया है जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है.

ये भी पढ़ें: ईरानी स्पीकर गालीबाफ का खुलासा: होर्मुज में अमेरिकी जहाज उड़ाने की थी तैयारी; बोले- फाइनल डील अभी कोसों दूर

ट्रंप की ईरान को सीधी धमकी: अब ब्लैकमेल नहीं चलेगा

ईरान द्वारा समुद्री रास्ता बंद करने और फीस वसूलने के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया है. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान अब अमेरिका को ब्लैकमेल करने की स्थिति में नहीं है. ट्रंप के अनुसार, ईरान के पास न तो नौसेना है, न वायुसेना और न ही प्रभावी नेतृत्व. ईरान ने शनिवार (18 अप्रैल) शाम से होर्मुज जलडमरूमध्य को ‘कड़े प्रबंधन और नियंत्रण’ में लेने का फैसला किया है. IRGC ने चेतावनी दी है कि कोई भी जहाज ओमान की खाड़ी या फारस की खाड़ी में अपनी जगह से न हिले, वरना उसे दुश्मन का साथी मानकर निशाना बनाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘क्यूबा को छीन लूंगा’: ट्रंप की धमकी के बाद मेक्सिको, ब्राजील और स्पेन ने मिलकर दिया करारा जवाब

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel