[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Hong Kong Fire: अचानक कैसे धधक उठी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में इतनी भयानक आग! 55 लोगों की मौत, 279 अब भी लापता

Hong Kong Fire: अचानक कैसे धधक उठी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में इतनी भयानक आग! 55 लोगों की मौत, 279 अब भी लापता

0
Hong Kong Fire: अचानक कैसे धधक उठी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में इतनी भयानक आग! 55 लोगों की मौत, 279 अब भी लापता
Hong Kong Fire: भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 55.

Hong Kong Fire: हांगकांग में एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर बढ़कर 55 हो गई है, जबकि 279 लोग अब भी लापता हैं. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इसकी जानकारी दी. एजेंसी ने बताया कि हांगकांग पुलिस ने गुरुवार को वांग फुक कोर्ट में लगी आग के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

हांगकांग में ऊंची इमारतों की अब तक की सबसे भीषण आग

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने बताया कि यह हांगकांग के इतिहास में ऊंची इमारतों में लगी आग की सबसे भीषण घटना है. आग लगने के बाद से अब तक 279 लोग अब भी लापता हैं. हांगकांग के एक न्यूज पेपर साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक आग में झुलसे कम से कम 68 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 16 की हालत बहुत ज्यादा गंभीर है और 25 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

किसकी गलती से लगी भीषण आग

जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि इमारतों पर लगाए गए सुरक्षात्मक जाल, वाटरप्रूफ कैनवास और प्लास्टिक की चादर जरूरी अग्निरोधक मानकों पर खरी नहीं उतरी होंगी. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति उस निर्माण कंपनी के अधिकारी हैं जो इन सामग्रियों को इमारतों के रिनोवेशन के दौरान लगाए थे. ऐसा माना जा रहा है कि उनकी गंभीर लापरवाही के कारण बड़ी घटना घटी जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई.

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जताया शोक

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आवासीय इमारत में लगी भीषण आग पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को आग बुझाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया. सरकारी समाचार पत्र शिन्हुआ के अनुसार राष्ट्रपति शी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के हांगकांग और मकाओ कार्यालय और संपर्क कार्यालय को निर्देश दिया कि वे हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार को आग बुझाने, खोज और बचाव के हर संभव प्रयास करने तथा घायलों के उपचार में हर तरह से सहायता प्रदान करें. (इनपुट भाषा)

Also Read: व्हाइट हाउस अटैकर: कौन है वाशिंगटन में नेशनल गार्ड पर हमला करने वाला शख्स? अफगानिस्तान, बाइडेन और 2021 से है जुड़ा है संबंध

Previous article हेमंत सोरेन ने दादा सोबरन मांझी को दी श्रद्धांजलि, बोले- दलालों के लिए बंद होंगे सरकारी कार्यालयों के दरवाजे
Next article सेफ्टी किट के बिना जान जोखिम में डाल काम करते हैं बिजलीकर्मी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel