[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Hong Kong Fire: क्या हांगकांग की बिल्डिंगों में आग सिगरेट से लगी? तबाही से पहले का वीडियो में नया खुलासा

Hong Kong Fire: क्या हांगकांग की बिल्डिंगों में आग सिगरेट से लगी? तबाही से पहले का वीडियो में नया खुलासा

0
Hong Kong Fire: क्या हांगकांग की बिल्डिंगों में आग सिगरेट से लगी? तबाही से पहले का वीडियो में नया खुलासा
हांगकांग की बिल्डिंगों में आग लगने के बाद देखते लोग. फोटो- PTI.

How Hong Kong building Fire erupted: हांगकांग में लगी विनाशकारी आग के तीसरे दिन शुक्रवार को राहत और बचाव अभियान आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया, लेकिन हादसे का भयावह असर अब भी सामने आ रहा है. सात ऊंची इमारतों में फैली इस आग ने अब तक 128 लोगों की जान ले ली है, जबकि 200 से अधिक निवासी अब भी लापता हैं. यह घटना शहर के हालिया इतिहास की सबसे बड़ी आपदाओं में से एक बन गई है. हांगकांग सरकार ने शुक्रवार को कहा कि गिरते हुए बांस के टुकड़ों ने आग के फैलने में योगदान दिया, लेकिन यह आग कैसे लगी? इस बारे में अभी तक कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मजदूर सिगरेट पीता हुआ दिख रहा है. माना जा रहा है, प्राथमिक कारण यही हो सकता है. 

आरटी इंडिया द्वारा पोस्ट किए गए इस क्लिप में आरोप लगाया गया था, “चौंकाने वाला फुटेज दिखाता है कि आग लगने से ठीक पहले मजदूर बाहरी दीवार के पास सिगरेट पीते दिखाई दिए, जिसके बाद वोंग फू कोर्ट, हांगकांग, आग की लपटों में घिर गया.” हालाँकि, अधिकारियों ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है और अभी तक आग लगने के आधिकारिक कारण का निर्धारण नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह त्रासदी एक और मोड़ लेती दिखाई दी, जिसमें दावा किया गया कि आग की शुरुआत एक सिगरेट से हो सकती है. वहीं एक दिन पहले अधिकारियों ने जोर देकर कहा था कि सुरक्षा कारणों से पूरे शहर में धातु की स्कैफोल्डिंग पर तेजी से स्थानांतरण करना अत्यावश्यक है.

हांगकांग पुलिस ने शरू की जांच और तलाशी अभियान

हांगकांग पुलिस ने उन परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है, जिनके चलते ताई पो के वांग फुक कोर्ट में स्थित इन इमारतों के समूह में आग लगी, जहाँ लगभग 4,600 लोग रहते थे और कुल 1,984 फ्लैट थे. न्यू टेरिटरीज के पहाड़ी इलाके में स्थित आवासीय परिसर में आग में, सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे अग्निशमन और तलाशी अभियान समाप्त कर दिया गया.

सुरक्षा सचिव क्रिस तांग पिंग-क्यूंग ने पुष्टि की कि मृतकों की संख्या 128 तक पहुँच चुकी है और संभावना है कि पुलिस जांच के दौरान और शव भी मिल सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 200 से अधिक लोग लापता हैं और उनके परिजन अपने प्रियजनों की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तांग ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग की शुरुआत एक ब्लॉक की निचली मंजिलों पर लगी सुरक्षात्मक जाली से हुई, और फिर बेहद ज्वलनशील फोम बोर्ड्स द्वारा तेजी से ऊपर तक फैल गई.

गिरफ्तार किए गए नवीनीकरण में लगे अधिकारी

इस बीच, इमारतों के नवीनीकरण कार्य से जुड़े लोगों को हांगकांग के भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने हिरासत में लिया है. शुक्रवार को अधिकारियों ने 40 से 63 वर्ष की आयु के सात पुरुषों और एक महिला कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जो इस नवीनीकरण परियोजना से जुड़े थे. गिरफ्तार किए गए लोगों में स्कैफोल्डिंग उप-ठेकेदार, एक इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी के निदेशक और प्रोजेक्ट मैनेजर शामिल हैं, स्वतंत्र भ्रष्टाचार विरोधी आयोग (ICAC) ने एक बयान में कहा.

अधिकारियों के अनुसार तीन दिनों तक चले इस बड़े अभियान में 391 फायर ट्रक, 185 एम्बुलेंस, और 2,311 आपातकालीन कर्मी तैनात किए गए. एक दमकलकर्मी की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हुए. तांग के मुताबिक, हांगकांग पुलिस विभाग सबूत जुटाने और विस्तृत जांच में जुटा है, जिसमें तीन से चार सप्ताह लग सकते हैं.

Hong Kong Fire: बिल्डिंगों में आग कैसे फैली?

बीबीसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए, जांच अधिकारी बताया कि आग के फैलने की एक बड़ी वजह खिड़कियों के बाहर लगाए गए स्टायरोफोम शीट्स हो सकती हैं, जो बेहद ज्वलनशील होती हैं. कुछ बचे हुए लोगों ने शिकायत की कि फायर अलार्म काम नहीं कर रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें पहले से कोई चेतावनी नहीं मिली. तांग ने बताया कि आग की शुरुआत वांग चियोंग हाउस के निचले हिस्से में लगी परिधि जाली से हुई. वहां से यह फोम बोर्ड में भड़क गई और तेजी से अन्य इमारतों तक फैल गई. आग की लपटों ने शीशे तोड़ दिए और कुछ ही मिनटों में घरों के अंदर पहुंचकर एक साथ कई जगहों पर आग लगने की स्थिति पैदा कर दी. तेज गर्मी के कारण बांस की मचानें जलकर ढह गईं और उनके जलते टुकड़े अन्य जालियों पर गिरते गए, जिससे आग और बढ़ती चली गई.

स्कैफोल्डिंग के व्यापक उपयोग को लेकर बढ़ी चिंता

विनाश के पैमाने ने हांगकांग में पारंपरिक बांस के मचानों (स्कैफोल्डिंग) को लेकर चिंताओं को भी फिर से उजागर कर दिया है. कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इसने आग के फैलने की गति को और बढ़ा दिया. एशिया की सदियों पुरानी निर्माण पद्धतियों का यह दुर्लभ अवशेष अभी भी शहर भर में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में इसकी सुरक्षा पर लगातार सवाल उठते रहे हैं. वोंग फुक कोर्ट की आठ इमारतें पिछले साल शुरू हुए व्यापक नवीनीकरण कार्य के हिस्से के रूप में बांस की स्कैफोल्डिंग और हरी सुरक्षात्मक जाली से ढकी हुई थीं. बुधवार दोपहर जब आग लगी, तो सूखे बांस और जाल ने ऐसा नेटवर्क बना दिया जिसके सहारे लपटें तेजी से ऊपर तक फैल गईं.

सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान

पूरी इमारतें लगभग खाक हो जाने के बाद बचे हुए निवासियों को पास के 1,000 खाली फ्लैटों में अस्थायी रूप से शिफ्ट कर दिया गया है. सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 2,00,000 हांगकांग डॉलर का ‘शोक अनुदान’ देने की घोषणा की है. इसके अलावा, अगले सप्ताह से हर प्रभावित परिवार को 50,000 हांगकांग डॉलर का जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा, जबकि तत्काल आवश्यकताओं के लिए 10,000 हांगकांग डॉलर की आपात नकद सहायता पहले ही शुरू हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:-

अमेरिका से लेकर यूरोप और रूस तक हो रही उसकी खोज, जिसने लीक की इतनी सीक्रेट चैट

इजरायल में हो रहा धर्मांतरण, एक साल में 3532 लोग बने यहूदी, इन देशों से आए

सिंगल डोज वैक्सीन से डेंगू खल्लास, जिस देश में जाती थी दुनिया की आधी जान, उसने दे दी मंजूरी, सक्सेस रेट है लाजवाब

Previous article Trending Web Series on Netflix: हॉकिंस के वेक्ना से लेकर बड़ी दीदी तक, नेटफ्लिक्स पर इन वेब सीरीज ने मचाया गदर, देखें लिस्ट
Next article 1 से 5 दिसंबर तक पटना के कई इलाकों में रहेगी धारा 163 लागू, बढ़ाई जाएगी पुलिस की तैनाती, क्या है वजह
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel